चंडीगढ़ में एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने RBI के ताजा फरमान की जानकारी देते हुए बताया कि अगर आपको नोट पर लिखने की आदत है तो इसे आज ही छोड़ दीजिए। क्योंकि नए नोट पर कुछ लिखा तो वह रद्दी का टुकड़ा बन सकता है। RBI ने इसका सर्कुलर जारी कर दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
नोट पर लिखा तो होगी कार्रवाई
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे नोटों की तस्वीरें वायरल हो रही है। जिन पर लिखा हुआ है 'सोनम गुप्ता बेवफा है' । हालांकि इसके अलावा भी नोटों पर अक्सर कुछ न कुछ लिखा हुआ देखने को मिलता है। ऐसे में आरबीआई के नए सर्कुलर में लोगों से अपील की गई है कि नोटों पर कुछ लिखे नहीं। भविष्य में बैंक ऐसे नोट स्वीकार नहीं करेंगे। सर्कुलर में बताया गया है कि जल्द ही नोट गिनने की जर्मन से बनी मशीन आने वाली हैं। ये मशीनें नोट पर कुछ भी लिखा होने या उस पर स्क्रेच होने पर बाहर कर देंगी।
विज्ञापन
3 of 5
नोट पर लिखा तो होगी कार्रवाई
इसके चलते आरबीआई और बैंक ऐसे नोटों को स्वीकार नहीं करेंगे। यह गाइडलाइन दो हजार और पांच सौ नए नोट के लिए जारी किए गए हैं। उधर नए नोट मिलते ही कई लोगों ने इस पर लिखना शुरू कर दिया है। ऐसी कई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हैं। बता दें, शादियों में भी लोग नोट उड़ाते हैं और दूल्हे को नोटों की माला पहनाते हैं।
4 of 5
नोट पर लिखा तो होगी कार्रवाई
माला में नोट मुड़ जाते हैं और उन पर स्क्रेच पड़ जाते हैं। उड़ाने में भी नोट खराब होते हैं। ऐसे नोट भविष्य में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अगर नोट पर कोई स्क्रेच पड़ जाता है या उस पर लिखा जाता है तो वह बेकार हो जाता है। उस नोट को दुकानदार तो दूर बैंक भी वापिस नहीं लेगा। इस संबंध में बैंक प्रबंधकों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।
आरबीआई की गाइड लाइन मिल गई हैं। इसकी जानकारी सभी बैंकों के प्रबंधकों को दी गई है। साथ ही लोगों को भी नई करेंसी देते समय इसकी जानकारी दी जा रही है। -आरसी भारती, मुख्य प्रबंधक, एसबीआई मैनपुरी