ज्यादा समय तक पानी के संपर्क में रहते हैं और बार-बार सर्दी जुकाम हो जाता है, तो संभल जाएं। आपको एक गंभीर बीमारी हो सकती है, जिससे बचाव ही उपाय है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
फाइल फोटो
सर्दी में ज्यादा देर तक ठंडे पानी के संपर्क में रहने से महिलाओं में साइनोसाइटिस की समस्या सबसे ज्यादा नजर आ रही है। खाना बनाना, कपड़े धोना और घर से जुड़े ऐसे तमाम काम करने के लिए वे ठंडे पानी का उपयोग करती हैं। इससे उन्हें आए दिन सर्दी-जुकाम की शिकायत रहती है। इसे लगातार नजरअंदाज करने से समस्या गंभीर हो सकती है। इसमें नाक बहना, नाक का बंद होना, सिर में दर्द, नाक से पानी गिरना, शरीर में दर्द, जोड़ों में दर्द आम बातें हैं। इन लक्षणों के सामने आते ही सावधान हो जाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
3 of 6
फाइल फोटो
सेक्टर 16 स्थित गवर्नमेंट मल्टी स्पेशिएलिटी अस्पताल के ईएनटी के एचओडी व आईएमए प्रेसिडेंट डॉ. राजेश धीर के अनुसार नाक बंद होना, सिर में दर्द होना, आधे सिर में बहुत तेज दर्द होना, नाक से पानी गिरना आदि आम बीमारी समझ कर अधिकांश लोग इसको दरकिनार कर देते हैं। इसके मरीजों में महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा होती है क्योंकि वे परेशानी को लगातार नजरअंदाज करती हैं। साइनोसाइटिस नाक के पीछे भाग में एक साइनस होता है। उसमें सर्दी के अंश चले जाने से इंफेक्शन हो जाता है। उसे साइनोसाइटिस कहते हैं।
4 of 6
फाइल फोटो
ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सचेत
- सिर का दर्द होना
- बुखार रहना
- नाक से कफ निकलना और बहना
- खांसी या कफ जमना
- दांत में दर्द रहना
- नाक से सफेद, हरा या फिर पीला कफ निकलना
- चेहरे पर सूजन का आ जाना
- कोई गंध न आना
- साइनस की जगह दबाने पर दर्द का होना
विज्ञापन
5 of 6
फाइल फोटो
साइनोसाइटिस होने के और भी कारण हैं
- सामान्य जुकाम
- एलर्जी
- एयर प्रेशर में बदलाव
- एलर्जिक राइनाइटिस, नाक के अंदर की सूजन
- नाक के अंदरूनी हिस्से में नोजल पॉलिप्स या छोटी गैर कैंसर कारक गांठ बनना
- नाक में संरचनात्मक विकृतियां जैसे कि टेढ़ा सेप्टम या टरबाइन हाइपरट्रॉफी
बचना है तो ऐसा करें
- घर के काम करने जैसे बर्तन धोने, कपड़े धोने और खाना बनाने में ठंडे पानी के बजाय गुुनगुने पानी का प्रयोग करें
- ठंडे पानी की जगह गुनगुना पानी पीयें
- रिच प्रोटीन डाइट लें
- मांसाहार के बजाय अपने भोजन में शाकाहार को प्रधानता दें
- खजूर खाएं, इससे शरीर को गर्मी मिलती है
- तुरंत ठंड से गर्म और गर्म से ठंड में नहीं जाएं
- सिर को ढक कर रखना, ठंडा से बचें, बासी एवं ठंडा भोजन बिल्कुल नहीं लें
- नाक जाम होने या बहने की स्थिति में नाक साफ करने के बाद गर्म पानी में विक्स डालकर भांप लें