फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moose Wala: मौत के बाद भी सिद्धू मूसेवाला के इस गीत पर चलेगा केस, याचिकाकर्ता ने हत्या पर जताया दुख, जानें- क्या है पूरा मामला

Mon, 30 May 2022 09:54 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद भी जिला अदालत में उनके विवादित गाने का केस चलता रहेगा। मूसेवाला के खिलाफ याचिका दायर करने वाले एडवोकेट सुनील मल्लन ने कहा कि गायक की हत्या का उन्हें बेहद दुख है लेकिन विवादित गाने के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी। मूसेवाला की मृत्यु के बाद अन्य आरोपियों के खिलाफ केस चलेगा।
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
बता दें कि सिद्धू मूसेवाला के गाने संजू के खिलाफ जिला अदालत में फरवरी 2022 में एडवोकेट मल्लन ने केस दायर किया था। उन्होंने अपनी याचिका में मूसेवाला के खिलाफ वकीलों की छवि खराब करने का आरोप लगाया था। मल्लन ने कहा कि लड़ाई हमेशा कानून और न्याय व्यवस्था के दायरे में होनी चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
मूसेवाला के साथ बेशक कानूनी मनमुटाव था लेकिन इस तरह उनकी हत्या कर देना निंदनीय है। मूसेवाला की मौत से मन बहुत दुखी है। एडवोकेट मल्लन ने बताया कि संजू गाने में केवल मूसेवाला ही शामिल नहीं थे। इस गाने को बनाने में म्यूजिक डायरेक्टर गगनदीप सिंह, विडियो डायरेक्टर नवकरण बराड़, निजी मीडिया कंपनी के मालिक अर्शदीप सिंह, गांव मूसा के सरपंच, म्यूजिक एप के नाम भी शामिल है। ऐसे में इन सभी के खिलाफ मामला चलता रहेगा।

4 of 5
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
मानसा में हुई थी गायक की हत्या
सिद्धू मूसेवाला की मानसा के जवाहरके गांव में रविवार शाम ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर दो कारों में सवार होकर आए थे। हत्याकांड को उस समय अंजाम दिया गया, जब सिद्धू अपनी थार गाड़ी से दो साथियों के साथ जवाहरके के रास्ते गांव खारा-बरनाला जा रहे थे। हमले में उनके साथी घायल हैं, जिन्हें लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंजाबी रैपर की सुरक्षा में चार जवान तैनात थे। इनमें से दो सुरक्षाकर्मियों को पंजाब सरकार ने शनिवार को वापस बुला लिया था। हत्या के वक्त दोनों सुरक्षाकर्मी सिद्धू के साथ नहीं थे। सिद्धू हमेशा बुलेटप्रूफ गाड़ी में चलते थे लेकिन रविवार को वह अपनी थार लेकर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
हत्या की जिम्मेदारी उत्तर भारत के नामी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके साथी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने फेसबुक पर पोस्ट करके ली है। कुछ समय पहले लॉरेंस के करीबी विक्की मिड्डूखेड़ा और गोल्डी के भाई गुरलाल की हत्या हुई थी। इन हत्याओं में शामिल शूटरों को मूसेवाला के मैनेजर ने पनाह दी थी। पंजाब के डीजीपी वीके भावरा ने भी कहा कि मूसेवाला की हत्या गैंगवार का नतीजा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें