फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगर सपना के जहर खाने का असली सच व्हाटसेप पर हुआ वायरल, आप भी देखिए

Wed, 07 Sep 2016 10:35 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
sapna chaudhary - फोटो : अमर उजाला
सिंगर सपना के जहर खाने का असली सच अब व्हाटसेप पर वायरल हो गया है। आप भी देखिए ऐसा कौन सा सच है जिसकी वजह से सपना ने जहर खा लिया।
विज्ञापन

2 of 8
sapna chaudhary - फोटो : अमर उजाला
17 फरवरी को गाए रागनी 'बिगड़ग्या' पर जल्द ही सपना को अपनी गलती का एहसास हो गया और एक अच्छी और सच्ची लड़की की तरह सपना ने सफाई देने की कोशिश की लेकिन कुछ लोग इस पर भी बावले हो गए।
विज्ञापन

3 of 8
sapna chaudhary - फोटो : अमर उजाला
सपना के बार-बार माफी मांगने के बाद भी कुछ लोग बुरी तरह उसके के पीछे पड़ गए। सोशल साईट्स जैसे फेसबुक पर सपना को भद्दे कमेंट करने लगे। कुछ लोगों ने तो सपना की तुलना पूर्व पोर्न स्टार सन्नी लियोन से कर दी।

4 of 8
sapna chaudhary - फोटो : अमर उजाला
वहीं कुछ लोगों को सपना का जहर खाना भी बस एक पब्लिसिटी स्टंट लगा। एक महाशय ने तो यह भी लिख दिया कि गाना नही चल रहा था इसलिए लोगों की हमदर्दी पाने के लिए ही सपना ने जहर खा लिया।
विज्ञापन

5 of 8
सपना चौधरी ने सुसाइड की कोश‌िश की हालत
उधर, सपना चौधरी ठीक नहीं हैं। उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। वे मौत और जिंदगी के बीच झूल रही हैं। दिल्ली के नजफ्फगढ़ में एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने उनके  खिलाफ खुदकुशी के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक सुसाइड नोट में उसने अपने खिलाफ दर्ज मामले व सोशल मीडिया पर उसको बदनाम किए जाने को लेकर परेशान होने की बात लिखी है।
विज्ञापन

6 of 8
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
मशहूर हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी शुरू से ही विवादों में रही हैं। सपना चौधरी अपनी एक रागनी के कारण विवादों में आई। 17 फरवरी 2016 को गुड़गांव के चक्करपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सपना चौधरी ने रागनी 'बिगड़ग्या' गाई थी। इस रागिनी के जरिए उन्होंने दलितों पर सवाल उठाए थे और जातिसूचक शब्द बोले थे।
विज्ञापन

7 of 8
सपना चौधरी ने सुसाइड की कोश‌िश की हालत सुधरी - फोटो : यूट्यूब
इस पर दलित समाज बिगड़ गया और कहा गया कि गीत के माध्यम से उन्होंने पूरी जाति को ‘बावला’ कहकर अपमानित किया है। रागनी के बोलों पर आपत्ति जताते हुए हिसार में डोगरान मोहल्ला स्थित चौकी में बहुजन आजाद मोर्चा ने ​शिकायत दर्ज कराई। मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष संजय चौहान ने बताया कि सपना ने गीत के माध्यम से दलित कौम का अपमान किया है।
विज्ञापन

8 of 8
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी - फोटो : फाइल फोटो
अब सपना चौधरी के खिलाफ गुड़गांव में ​सेक्टर-29 के थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायत सामाजिक संगठन निगाहें के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने की थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए सपना और उनकी मंडली के खिलाफ एससी एसटी एक्ट सहित आईपीसी की धारा 34 के तहत केस दर्ज किया गया। साथ ही जांच के लिए एसआईटी टीम का भी गठन कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें