मौत के मुंह से बचकर लौटे सिंगर परमीश वर्मा ने चुप्पी तोड़ ही दी और फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर हमले का एक बड़ा राज खोला, पढ़िए।
विज्ञापन
2 of 7
परमीश वर्मा की फेसबुक पोस्ट
पंजाबी एक्टर, डायरेक्टर और सिंगर परमीश वर्मा ने खुद पर हुए जानलेवा हमले के एक महीने बाद आखिर चुप्पी तोड़ दी। रविवार शाम को उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट डाली। इसमें परमीश ने लिखा है कि जो बीते समय में दिलप्रीत संबंधित हुआ, वह फिरौती का मामला है। मेरा किसी से रंजिश नहीं है। इस तरह की चीजों से परिवार पर बुरा असर पड़ता है।
विज्ञापन
3 of 7
परमीश वर्मा की फेसबुक पोस्ट
वहीं हमले के बाद जो उदासी अपनी मां के चेहरे पर देखी है, वे नहीं चाहते कि यह उदासी किसी और की मां के चेहरे पर आए। हालांकि वर्मा ने अपने फेसबुक पर यह पोस्ट नहीं किया है कि उससे कितनी फिरौती मांगी गई थी। दूसरी ओर मोहाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही पुलिस आरोपियों को दबोच लेगी। परमीश वर्मा ने रविवार शाम को करीब पांच बजे अपने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली।
4 of 7
परमीश वर्मा की फेसबुक पोस्ट
इसमें उसने लिखा है कि उसकी सेहत अब पहले से ठीक है। साथ ही वे दो बातें शेयर करना चाहते हैं। खासतौर पर सोशल मीडिया और अखबारों से जुड़े लोगों को बताना चाहते हैं कि जो भी बीते समय में दिलप्रीत संबंधित हुआ है, वह फिरौती का मामला था। मेरा किसी से पुराना सरोकार, रिश्ता या रंजिश नहीं है। वर्मा ने प्रार्थना की है कि किसी के परिवार को इस मामले से जोड़ कर न देखा जाए।
विज्ञापन
5 of 7
सिंगर परमीश वर्मा
उन्होंने कहा है कि परिवार सबके एक जैसे होते हैं और उसने जो कुछ अपने परिवार के ऊपर व्यतीत होता हुआ देखा है वे नहीं चाहते कि किसी ओर का परिवार वह समय गुजारे। मेरी लोगों से विनती है कि वे सुनी सुनाई बातों पर यकीन न करें। चाहने वालों ने जो अरदासें की हैं उससे वे अब ठीक हैं। साथ ही उन्होंने वाहेगुरु से भी अरदास की है कि वह जल्द ही पूरी तरह से ठीक होकर लोगों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन
6 of 7
Parmish Verma
वॉकर और कुत्ते के साथ शेयर की फोटो
परमीश वर्मा ने अपनी पोस्ट में एक फोटो भी शेयर की है जिसमें वे वॉकर के सहारे खड़े हैं। साथ ही उनका डॉगी भी बैठा है। हालांकि पोस्ट में फोटो देखने से ऐसा लग रहा है कि परमीश पहले से ठीक हैं।
तीन घंटे में 40 हजार लाइक और 3200 कमेंट
परमीश ने जैसे ही पोस्ट डाली तो उसके तीन घंटे में 40 हजार के करीब लोगों ने उसे लाइक किया है। यहीं नहीं 3200 से ज्यादा लोगों ने उसमें कमेंट भी लिखे हैं। कई लोगों ने पोस्ट को आगे शेयर भी किया है।
परमीश की ओर से फेसबुक पर डाला गया स्टेटस
सत श्री अकाल जी सारे चाहण वालेया नूं,
मेरी सेहत हुन पहला नालो ठीक है, मैं दो गल्लां तुहाडे नाल सांझियां करना चाहंदा हां। खास तौर ते सोशल मीडिया, न्यूज चैनल अते अखबारां नाल जुड़े सजनां नाल। कि जो वी बीते दिनां च दिलप्रीत संबंधित होया ओह एक फिरौती दा मामला सी। मेरा किसी नाल वी पुराना सरोकार, रिश्ता जां रंजिश नहीं है। मेरी सारे सिद्दे जां असिद्दे लोकां नाल बेनती है कि कही सुनिया गल्लां ते यकीन न कीता जावे। तुसी सबने मेरे लई दुआवां अते अरदासा कीतयां। उस सब लई मैं तुहाडा तह दिलों तनवादी हां। वाहेगुरु अग्गे अरदास करदा हां कि जल्दी पूरी तरह ठीक होके तुहाडे सामने फेर तों मनोरंजन करन योगय होवां। एक वार फेर तो तुहाडा मेरे इस वक्त विच मेरा साथ देन लई बहुत बहुत तनवाद। जियंदूे वसदे अते हसदे रहो।
तुहाडा अपना
परमीश वर्मा