फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सिख मुस्लिम नहीं हैं, हमले करना बंद करो....'

Mon, 06 Feb 2017 05:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
लिखना पड़ा पत्र
अमेरिका में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के कुछ फैसलों की जहां दुनियाभर में आलोचना हो रही है। वहीं दूसरी ओर कई तरह के अजीबो-गरीब हालात भी देश में बन रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
लिखना पड़ा पत्र
अमेरिका में सिखों के खिलाफ बढ़ रही घृणा अपराध की घटनाओं से व्यथित एक सिख ने हमले रोकने की मांग की है।  सेन जोस के जगदीप देओल ने यूएसए टुडे अखबार को लिखे लेटर टु एडिटर में कहा है कि वह सिख हैं, मुस्लिम नहीं। उन पर हो रहे हमले बंद किए जाएं।

 
विज्ञापन

3 of 6
लिखना पड़ा पत्र
देओल ने लिखा कि 9/11 के बाद से सिखों को गलती से मुस्लिम या आतंकी समझा गया और उनके खिलाफ घृणा अपराध के कई मामले सामने आए। इन हमलों में कुछ सिखों की हत्या तक कर दी गई। 

4 of 6
लिखना पड़ा पत्र
ट्रंप के सत्ता में आने के बाद से सिखों पर हमले की सात घटनाएं हो चुकी हैं। यह सभी घटनाएं इसलिए हुईं क्योंकि दाढ़ी और पगड़ी के कारण सिखों को मुस्लिम समझ लिया गया।
विज्ञापन

5 of 6
लिखना पड़ा पत्र
देओल ने आगे कहा, इस्लाम के अनुयायी और मुस्लिम व एक सिख की पहचान में होने वाली गलतफहमी को दूर करना जरूरी है। सिख को उसके परिवार, कल्चर, वेशभूषा या शारीरिक बनावट से नहीं जाना जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लिखना पड़ा पत्र
हमेशा सीखने की ललक रखने वाला सिख कहलाता है। जो शख्स मन को जीत लेता है और प्रमात्मा से मिलना चाहता है, वह सिख है। सिख जन्मस्थान, लिंग या भाषा से ऊपर उठकर प्रभु से मिलने की आध्यात्मिक यात्रा है। एक ऐसी यात्रा जो प्रमात्मा से मिलकर पूर्ण होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें