1984 सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर शनिवार को सिख संगठनों ने पंजाब भर में बंद रखा।
विज्ञापन
‘बंद’ से रुक गया पंजाब, ट्रैक कब्जाकर ट्रेनें रोकीं
2 of 13
अमृतसर में सिख संगठनों ने जगह-जगह पटरियों पर धरना देकर रेल यातायात भी रोक दिया। करीब बीस यात्री गाड़ियों के अलावा लंबी दूरी की ट्रेनें भी एक से चार घंटे लेट हो गईं।
विज्ञापन
‘बंद’ से रुक गया पंजाब, ट्रैक कब्जाकर ट्रेनें रोकीं
3 of 13
दंगा पीड़ितों और सिख संगठनों के नेताओं ने रेल की पटरियों पर कब्जा जमा लिया। उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कई कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान शांतिपूर्ण तरीके से जाप किया गया।
‘बंद’ से रुक गया पंजाब, ट्रैक कब्जाकर ट्रेनें रोकीं
4 of 13
बटाला में चक्का जाम के दौरान नेताओं ने तीस साल में हुए अन्याय के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
‘बंद’ से रुक गया पंजाब, ट्रैक कब्जाकर ट्रेनें रोकीं
5 of 13
दंगा पीड़ित वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान सुरजीत सिंह और महिला विंग की प्रधान गुरदीप कौर ने जांच के लिए मोदी सरकार से एसआईटी गठित करने की मांग की।
विज्ञापन
‘बंद’ से रुक गया पंजाब, ट्रैक कब्जाकर ट्रेनें रोकीं
6 of 13
ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन, फेडरेशन (मेहता ग्रुप), दंगा पीड़ित वेलफेयर सोसाइटी पंजाब, 1984 सिख कत्लेआम पीड़ित वेलफेयर सोसाइटी समेत कई सिख संगठनों ने दंगा पीड़ितों को पंजाब बंद की कॉल दी थी।
विज्ञापन
‘बंद’ से रुक गया पंजाब, ट्रैक कब्जाकर ट्रेनें रोकीं
7 of 13
बह पांच बजे से लेकर दस बजे तक रेल रोकने का कार्यक्रम था। तय कार्यक्रम के अनुसार, दंगा पीड़ितों ने सुबह पांच बजे ही लुधियाना में गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के पास रेल पटरियों पर कब्जा जमा लिया और दरी बिछाकर जाप शुरू कर दिया।
‘बंद’ से रुक गया पंजाब, ट्रैक कब्जाकर ट्रेनें रोकीं
8 of 13
जालंधर में बंद के कारण सभी बाजार बंद रहे और सड़कें भी सूनी दिखाई दीं।
‘बंद’ से रुक गया पंजाब, ट्रैक कब्जाकर ट्रेनें रोकीं
9 of 13
जालंधर में पुलिस टीम ने उन स्थानों पर मोर्चा संभाल रखा था जहां सिख संगठनों के प्रतिनिधि इकट्ठा होने थे। मॉडल टाउन गुरुद्वारा सिंह सभा के बाहर बड़ी संख्या में सिख समुदाय व संगठनों के प्रतिनिधि जमा हुए।
‘बंद’ से रुक गया पंजाब, ट्रैक कब्जाकर ट्रेनें रोकीं
10 of 13
इसमें जत्थेदार जगजीत सिंह गाबा, सेंट्रल टाउन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से गुरमीत सिंह बिट्टू, सिख तालमेट कमेटी के तजिंदर परदेसी, हरप्रीत सिंह नीटू के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।
‘बंद’ से रुक गया पंजाब, ट्रैक कब्जाकर ट्रेनें रोकीं
11 of 13
पंजाब बंद के आह्वान पर जिला फरीदकोट में भी व्यापक असर रहा। जिले के प्रमुख शहरों और कस्बों फरीदकोट, कोटकपूरा, जैतो, सादिक, गोलेवाला, बरगाड़ी, बाजाखाना आदि में तमाम बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।
‘बंद’ से रुक गया पंजाब, ट्रैक कब्जाकर ट्रेनें रोकीं
12 of 13
मोगा में दंगा पीड़ितों और सिख संगठनों के नेताओं ने रेल की पटरियों पर कब्जा जमा लिया। उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कई कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की।