एक सिख की दरियादिली सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिन्होंने अपनी पगड़ी की मदद से एक जिंदगी बचा ली। सेल्यूट ऐसे सिख को जिन्होंने अपनी धार्मिक निशानी पगड़ी की मदद से नहर में डूब रहे कुत्ते को बचाया। इस बात के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है। दरअसल यह कर दिखाया है 28 वर्षीय सरवन सिंह ने।
विज्ञापन
2 of 6
पगड़ी की मदद से नहर में डूब रहे कुत्ते को बचाया
मामला पंजाब का है। सरवन सिंह किसी काम के सिलसिले में जा रहे थे। इसी दौरान नहर के पास भीड़ देखकर वो भी उत्सुकतावश वहां देखने गए। उन्होंने देखा कि एक कुत्ता नहर में बहता जा रहा है तेज बहाव की वजह से वो हाथ पैर पटकने के बावजूद वो किनारे नहीं आ पा रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
पगड़ी की मदद से नहर में डूब रहे कुत्ते को बचाया
यह देखकर सरवन ने अपने धार्मिक प्रतीक पगड़ी को उतारकर नहर में फेंका और डूबते कुत्ते को बचा लिया। उनके इस प्रयास को लोगों ने काफी सराहा। सरवन ने बताया कि नहर के पास लोगों की भीड़ देखकर मैंने अपनी गाड़ी रोकी और यह देखने गया कि क्या हो रहा है?
4 of 6
पगड़ी की मदद से नहर में डूब रहे कुत्ते को बचाया
बकौल, सरवन, मैं यह देखकर चकित हो गया कि एक कुत्ता डूब रहा है और आसपास खड़े लोग मूकदर्शक बनकर उसे डूबता देख रहे हैं, उनकी मदद को आगे नहीं आ रहे है। उसी पल मैंने सोच लिया कि किसी भी प्रकार इस बेजुबान जानवर की जान बचानी है।
विज्ञापन
5 of 6
पगड़ी की मदद से नहर में डूब रहे कुत्ते को बचाया
- फोटो :
बकौल, सरवन, इसके बाद मैंने अपनी पगड़ी उतार कर उसका एक सिर उस ओर फेंका और किसी तरह उस कुत्ते की जान बचा ली। हालांकि इस दौरान कई लोगों ने मेरे इस प्रयास को धार्मिक चिन्ह पगड़ी का असम्मान करना बताया लेकिन मेरे लिए उस समय कुत्ते की जान बचाना ज्यादा जरूरी था।
पगड़ी की मदद से नहर में डूब रहे कुत्ते को बचाया
- फोटो :
इस दौरान किसी ने सरवन के इस प्रयास की वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। और धीरे-धीरे यह वीडियो वायरल हो गया। सरवन के इस प्रयास को सोशल मीडिया पर काफी सराहा गया। संजय कपूर बोले, ये सच्ची इंसानियत है। माइकल नैश ने भी सरवन सिंह को सराहा।