धार्मिक स्थल के पास एक पवित्र ग्रंथ के फटे पन्ने मिलने के मुद्दे पर आज पुलिस कार्रवाई के चलते पूरा फरीदकोट सुलग उठा। देखिए हिंसा की तस्वीरें।
विज्ञापन
तस्वीरें: पवित्र ग्रंथ की बेअदबी पर सुलगा फरीदकोट
2 of 15
मामले में अभी तक दो लोगों की मौत और 30 पुलिसकर्मियों समेत करीब 100 लोगों के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन
तस्वीरें: पवित्र ग्रंथ की बेअदबी पर सुलगा फरीदकोट
3 of 15
बीते दिन इस मुद्दे पर कोटकपुरा के बटर कलां गांव में प्रदर्शन कर रही भीड़ पर आज सुबह पुलिस ने पथराव कर दिया और गोली भी चलाई। घायलों में शामिल करीब 100 लोगों में एक तिहाई पुलिसवाले हैं। उनमें से चार गंभीर रूप से घायल हैं।
तस्वीरें: पवित्र ग्रंथ की बेअदबी पर सुलगा फरीदकोट
4 of 15
पुलिस ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों में दो सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) और एक थाना अधिकारी (एसएचओ) शामिल हैं। पुलिस ने इससे इनकार किया है कि उसने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कोई बल प्रयोग किया है।
विज्ञापन
तस्वीरें: पवित्र ग्रंथ की बेअदबी पर सुलगा फरीदकोट
5 of 15
उधर, प्रदर्शनकारियों का दावा है कि उनसे बलपूर्वक वहां से हटने के लिए कहा गया। इसके बाद वहां संघर्ष शुरू हो गया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवा में कुछ गोलियां दागीं। उन्होंने दावा किया कि कोई प्रदर्शनकारी घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
तस्वीरें: पवित्र ग्रंथ की बेअदबी पर सुलगा फरीदकोट
6 of 15
प्रदर्शनकारियों ने यहां से तकरीबन 20 किलोमीटर दूर पर बटर कलां गावं में मोगा-बरनाला मार्ग पर यातायात जाम कर दिया। बाद में, वरिष्ठ जिला अधिकारियों ने उन्हें जाम हटाने के लिए रजामंद किया।
विज्ञापन
तस्वीरें: पवित्र ग्रंथ की बेअदबी पर सुलगा फरीदकोट
7 of 15
उपायुक्त परमिन्दर सिंह गिल और एसएसपी चरणजीत सिंह ने पंचायत और गांव के बुजुर्गों से बात की और गांव वालों को प्रदर्शन रोकने के लिए रजामंद कर लिया। गिल ने कहा, ‘‘हालात अब नियंत्रण में हैं।’’
तस्वीरें: पवित्र ग्रंथ की बेअदबी पर सुलगा फरीदकोट
8 of 15
गौरतलब है कि बीते दिन फरीदकोट जिले के बुर्ज जवाहर सिंह गांव में एक धार्मिक स्थल के पास पवित्र ग्रंथ के फटे पन्ने मिले थे जिसके बाद स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किए और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।
तस्वीरें: पवित्र ग्रंथ की बेअदबी पर सुलगा फरीदकोट
9 of 15
अधिकारियों के अनुसार बठिंडा-कोटकपुरा रोड पर स्थित धार्मिक स्थल से कुछ दिन पहले यह पवित्र ग्रंथ चुराया गया था। ‘‘फटे पन्ने चुराए गए ग्रंथ के प्रतीत होते हैं।’’
तस्वीरें: पवित्र ग्रंथ की बेअदबी पर सुलगा फरीदकोट
10 of 15
उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कल राज्य पुलिस प्रमुख सुमेध सिंह सैनी को दोषियों के खिलाफ तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने लोगों से शांति और सांप्रदायिक सौहाद्र्र बनाए रखने की भी अपील की थी। सुखबीर गृह विभाग की भी जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।
तस्वीरें: पवित्र ग्रंथ की बेअदबी पर सुलगा फरीदकोट
11 of 15
प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस के लाठीचार्ज पर गुस्साई भीड़ ने तोड़े गाडियों के शीशे।
तस्वीरें: पवित्र ग्रंथ की बेअदबी पर सुलगा फरीदकोट
12 of 15
प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस के लाठीचार्ज पर गुस्साई भीड़ ने तोड़े गाडियों के शीशे।
तस्वीरें: पवित्र ग्रंथ की बेअदबी पर सुलगा फरीदकोट
13 of 15
प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस के लाठीचार्ज पर गुस्साई भीड़ ने तोड़े गाडियों के शीशे।
तस्वीरें: पवित्र ग्रंथ की बेअदबी पर सुलगा फरीदकोट
14 of 15
प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में घायल एक बुजुर्ग।