आज के इस भागम-भाग दौर में एक बीमारी बड़ी चुनौती बन गई है। इस बीमारी की चपेट में आकर कई बार आपके अपने आपसे बहुत दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
2 of 12
तनाव
- फोटो : demo pic
ये बीमारी है डिप्रेशन। अगर इस बीमारी का समय पर इलाज न किया जाए, तो मरीज आत्महत्या करने का फैसला तक ले सकता है।
विज्ञापन
3 of 12
डिप्रेशन
- फोटो : demo pic
सकारात्मक सोच और नियमबद्ध जीवन ही इस बीमारी से लड़ने की ताकत देता है। पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के प्रमुख डा. अमरजीत सिंह का मानना है कि आज पूरे देश में 10 फीसदी लोग डिप्रेशन की बीमारी से ग्रस्त हैं। इनमें से बहुत से रोगी तो इस बीमारी को मानने के लिए तैयार ही नहीं हैं।
4 of 12
डिप्रेशन
डिप्रेशन एक आम लफ्ज और हमारी जिन्दगी का एक अहम हिस्सा बन गया है. अहम हिस्सा ही तो है. जो किसी के घर में ही घर बना ले, वो उस घर का अहम हिस्सा बन जाता है. और जो हर जिन्दगी में जगह बना ले वो? डिप्रेशन कॉमन कोल्ड जैसी ही कॉमन बिमारी हो गई है. कुछ लोग इसे अमीरों की बिमारी कहते हैं. पर यह उन लोगों की गलतफहमी है. डिप्रेशन कोई अमीरों वाली बिमारी नहीं है, कोई भी इंसान इससे पीड़ित हो सकता है.
विज्ञापन
5 of 12
डिप्रेशन
- फोटो : demo pic
मान लीजिए आप एक अंधेरे कमरे में हैं. कमरे में इतना ज्यादा अंधेरा है कि आपको खुद अपना शरीर भी महसूस न हो रहा हो. घुप्प अंधेरे में डूबा हुआ कमरा और आप बिल्कुल अकेली हैं. आप कैसा महसूस करेंगी? डिप्रेशन में कुछ ऐसा ही होता है. भीड़ में तन्हाई का एहसास होता है और तेज रौशनी में भी घने काले अंधेरे का। डिप्रेशन इतना ज्यादा खतरनाक होता है जिसमें कई बार इंसान खुदकुशी जैसा कदम उठा लेता है।
विज्ञापन
6 of 12
डिप्रेशन
डिप्रेशन से भी बाहर निकलने के कई तरीके हैं. आप बिना दवाईयों के भी डिप्रेशन से खुद को आजाद कर सकती हैं। बस जरूरत है थोड़े से वक्त की और जरा से आत्मविश्वास की।
विज्ञापन
7 of 12
डिप्रेशन का शिकार
डिप्रेशन का शिकार लोग अक्सर तनहा और अकेला महसूस करते हैं उनका दिल कहीं नहीं लगता। अवसाद ग्रस्त लोगों में दिल की बीमारी के खतरे भी बढ़ जाते हैं। डिप्रेशन से ग्रस्त व्यक्ति कई बार खुद को निराशाजनक व मजबूर महसूस करते हैं।
8 of 12
डिप्रेशन
डिप्रेशन से ग्रस्त व्यक्ति का दोस्तों, आम जीवन के कामों और अपकी पसंदीदा कामों में दिलचस्पी खोने लगता है। डिप्रेशन से ग्रस्त व्यक्ति सदैव खुद को थका हुआ महसूस करता है। ऐसे व्यक्ति के सोने और खाने की आदतों में बदलाव आने लगता है।
9 of 12
डिप्रेशन
डिप्रेशन से ग्रस्त व्यक्ति के लिए किसी भी एक काम में मन लगाना बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसा व्यक्ति दिमाग में आने वाले नकारात्मक खयालों को चाह कर भी रोक नहीं पाता। ऐसा व्यक्ति काफी चिड़चि़ड़ा, गुसैल और छोटी छोटी बातों पर नाराज होने लग जाता है।
10 of 12
डिप्रेशन
- फोटो : demo pic
डिप्रेशन का शिकार लोगों को प्यार की जरूरत होती है। आप उनके साथ प्रेम से व्यवहार करें और उन्हें समझने की कोशिश करें।
11 of 12
डिप्रेशन
गुस्से और चिड़चिड़ेपन में फर्क होता है. डिप्रेशन के दौरान इंसान काफी तनाव से गुजरता है. वह सिर्फ सामने वाले पर ही नहीं, खुद पर भी गुस्सा हो जाता है. झगड़ने की जगह उस व्यक्ति को समझने, उससे बात करने की कोशिश करें.
यदि सिर्फ आत्महत्या से मरने वालों की बात करें तो 90 प्रतिशत लोग केवल डिप्रेशन के चलते ही आत्महत्या करते हैं। जरुरत है कि डिप्रेशन का शिकार हो चुके लोगों को पूरा वक्त दें और उनसे खुलकर बात करें।