श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
- फोटो : अमर उजाला
भगवान का स्वरूप व झूला आकर्षण का केंद्र था। सुबह से ही लोग भगवान के दर्शन और झूला झुलाने के लिए आ रहे थे। मंदिर प्रबंधन की ओर से हर प्रकार की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर प्रबंधन कमेटी के ट्रस्टी वीएन शर्मा, एस. कुमार चौहान, अशोक आहुजा, रमेश जुनेजा, विनोद गोयल, कुलभूषण गुप्ता के अलावा अन्य भक्त उपस्थित रहे। रात 12 बजे भगवान का अभिषेक किया।