पिंक सिटी के बाद दुनिया की पहली व्हाइट सिटी भी तैयार हो गई है। इसे बनाने में 5 करोड़ खर्च किए गए। देखिए खूबसूरत तस्वीरें।
विज्ञापन
देखिए दुनिया की पहली व्हाइट सिटी...बनाने में 5 करोड़ लगे
2 of 8
दरअसल पंजाब में श्री आनंदपुर साहिब के 350वें स्थापना दिवस पर पूरा शहर दूधिया रंग में रंग गया है। इस शहर के सभी घर, दुकानें, पुराने डेरे और सरकारी कार्यालय तक सफेद नजर आने लगे हैं। इससे शहर कुछ अलग और नई तरह का लगने लगा है।
विज्ञापन
देखिए दुनिया की पहली व्हाइट सिटी...बनाने में 5 करोड़ लगे
3 of 8
इस ऐतिहासिक शहर को सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर ने बसाया था। 19 जून को श्री आनंदपुर साहिब की स्थापना के 350 साल पूरे हो जाएंगे। तीन-दिवसीय 17 से 19 जून तक इस शहर के 350वें स्थापना दिवस को पंजाब सरकार भव्य स्तर पर मनाने जा रही है।
देखिए दुनिया की पहली व्हाइट सिटी...बनाने में 5 करोड़ लगे
4 of 8
यह शहर सन् 1699 से ही प्रसिद्ध है। इसी वर्ष सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह ने बैसाखी वाले दिन खालसा पंथ की स्थापना की। और 5 सिख युवकों को दीक्षा देर उन्हें ‘पंज प्यारे’ घोषित किया था। विशेष आयोजन के पूरे शहर को 5 करोड़ रुपये ख्ार्च कर सफेद रंगों में रंगा गया है। सरकारी खर्च पर 350 मजदूरों ने शहर को दूधिया रंग में रंग दिया है।
विज्ञापन
देखिए दुनिया की पहली व्हाइट सिटी...बनाने में 5 करोड़ लगे
5 of 8
350वें स्थापना समारोह को मनाने के लिए एसजीपीसी ग्राउंड में 16 एकड़ में अलग तरह का पंडाल सजाया जा रहा है। 17 जून को धार्मिक प्रोग्राम में गुरुद्वारा भोरा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब शुरू होंगे, जिनके भोग 19 जून को डाले जाएंगे। इसके बाद पंडाल में समागम होंगे। गुरुद्वारा भोरा साहिब में बाबा अवतार सिंह की तरफ से मार्बल पत्थर लगवाया जा रहा है और मीनाकारी करवाई जा रही है।
विज्ञापन
देखिए दुनिया की पहली व्हाइट सिटी...बनाने में 5 करोड़ लगे
6 of 8
श्री आनंदुपर साहिब आने वाले हर रास्ते बड़ी संखया में आने वाले श्रद्धालुयों के लिए लंगरों के प्रबंध किए गए हैं। बताया जा रहा है कि करीब पांच सौ लंगर इन समागमों के लिए लगाए जा रहे हैं। इसमें जूस, ठंडे पानी व मीठे पानी की छबीलों के अलावा श्रद्धालुयों और संगत के लिए फलों व तरह तरह के पकवानों के लंगर लगाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
देखिए दुनिया की पहली व्हाइट सिटी...बनाने में 5 करोड़ लगे
7 of 8
धार्मिक शहर आनंदपुर साहिब में चारों ओर सफेदी ही सफेदी नजर आ रही है। जो पूरे शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। स्थापना दिवस समारोह के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले थे लेकिन अंतिम मौके पर उनका प्रोग्राम चेंज हो गया। उनकी जगह केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शिरकत करेंगे।
देखिए दुनिया की पहली व्हाइट सिटी...बनाने में 5 करोड़ लगे
8 of 8
आनंदपुर साहिब में रोजाना हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। वहीं चूंकि यह सिखों का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। इसलिए 3 दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है। बकौल मुख्यमंत्री, प्रकाश सिंह बादल, हम आनंदपुर साहिब में सिख पंथ की गौरवशाली विरासत का प्रदर्शन करेंगे।