पड़ोसन के घर बैठी महिला को एक युवक ने गोली मार दी। वहीं मकान मालकिन महिला ने जान बचाने के लिए पहली मंजिल से छलांग लगा दी। वारदात हरियाणा के रेवाड़ी के अजय नगर मोहल्ले का है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर छत से कूदकर भाग गया। सिटी थाना पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
युवक ने महिला को गोली मारी तो छत से कूदी मालकिन, तस्वीरें
2 of 6
पूना में तैनात सेना के जवान अजय राजपूत ने यहां रेलवे लाइन पार स्थित अजय नगर में मकान बनवाया है। परिवार में पत्नी ललिता (32) और दो बच्चे हर्ष और अमन हैं। बुधवार सुबह करीब 11.00 बजे ललिता पड़ोस में ही रहने वाली रेखा के घर आई थी। कुछ ही देर में गुड़गांव के हेड़ाहेड़ी का निवासी सोनू भी वहां आया। कुछ देर बाद उसने ललिता को गोली मार दी।
विज्ञापन
युवक ने महिला को गोली मारी तो छत से कूदी मालकिन, तस्वीरें
3 of 6
गोली ललिता के हाथ और सीने से होते हुए खिड़की पर जाकर लगी। ललिता को गोली मारते देख रेखा चीखते हुए पहली मंजिल से नीचे कूद गई। गोली चलने और रेखा के चीखने पर मोहल्ले वाले घरों से बाहर निकले। तभी आरोपी सोनू भी पहली मंजिल से कूदकर हाथ में असलहा लेकर मौके से भाग गया। बाद में मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दी और घायल ललिता को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।
युवक ने महिला को गोली मारी तो छत से कूदी मालकिन, तस्वीरें
4 of 6
जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस हमले के कारणों का पता लगाने के लिए ललिता की हालत में सुधार होने का इंतजार कर रही है। मकान मालकिन रेखा ने बताया कि सोनू को वह महेंद्रगढ़ से जानती थी। हालांकि रेवाड़ी में वह राजमिस्त्री का काम करता था। इसके बाद से उससे आए दिन बात होती रहती थी। बुधवार सुबह से ही उसे और ललिता को धमकी भरे फोन आ रहे थे। हालांकि सोनू फोन किस वजह से कर रहा था, यह रेखा ने जानने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
युवक ने महिला को गोली मारी तो छत से कूदी मालकिन, तस्वीरें
5 of 6
रेखा के मकान में अंदर से ताला बंद था। इसलिए हमलावर सोनू मकान की पहली मंजिल से कूदकर भागा था। रेखा के अनुसार सुबह से सोनू के धमकी भरे फोन आने से ही उसने मकान में अंदर से ताला लगाया था, क्योंकि कुंडी बाहर से हाथ डालकर खोली जा सकती थी। ललिता के आने के बाद भी उसने गेट का ताला अंदर से बंद करने को कहा। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर सोनू मकान में दाखिल कहां से हुआ।
युवक ने महिला को गोली मारी तो छत से कूदी मालकिन, तस्वीरें
6 of 6
रेखा का कहना है कि वह छत के रास्ते दाखिल हुआ, लेकिन जिस मकान से वह दाखिल होने की बात कह रही है, वहां के मकान का ताला भी अंदर से बंद था। वीरेंद्र सैनी, डीएसपी सिटी ने बताया कि ललिता के होश में आने के बाद ही वारदात के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं प्रत्यक्षदर्शी रेखा से भी पूछताछ की जा रही है।