विवादित मूवी 'उड़ता पंजाब' को लेकर पंजाब में सियासी तूफान तेज हो गया है। अब अकालियों ने बड़ा ऐलान किया है। जानिए क्या?
विज्ञापन
2 of 5
उड़ता पंजाब पर विवाद को लेकर शिरोमणि अकाली दल की प्रेस कांफ्रेंस
- फोटो : फाइल फोटो
मामले को लेकर शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा ने प्रेस कांफ्रेंस की। जिसमें उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर फिल्म से पंजाबियों की भावनाएं आहत हुई तो मूवी को पंजाब में किसी भी सूरत में चलने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
उड़ता पंजाब पर विवाद को लेकर शिरोमणि अकाली दल की प्रेस कांफ्रेंस
- फोटो : फाइल फोटो
चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार को इस फिल्म के रिलीज होने से कोई परेशानी नहीं है, लेकिन इस मूवी को आम आदमी पार्टी ने प्रायोजित किया है और इसे प्रदेश का माहौल खराब करने के लिए बनाया गया है।
4 of 5
उड़ता पंजाब पर विवाद को लेकर शिरोमणि अकाली दल की प्रेस कांफ्रेंस
- फोटो : फाइल फोटो
चीमा ने कहा कि इस बात में कोई शक नहीं कि युवा नशे की लत का शिकार हैं, लेकिन ऐसा सिर्फ पंजाब में ही नहीं है। पूरे विश्व में युवा नशे के शिकार हैं। पंजाब को नशेड़ियों की धरती बताकर बदनाम किया जा रहा है, जो कि बिल्कुल गलत है।
उड़ता पंजाब पर विवाद को लेकर शिरोमणि अकाली दल की प्रेस कांफ्रेंस
- फोटो : फाइल फोटो
आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए चीमा ने कहा कि सरकार का फिल्म पर विवाद से कोई लेना देना नहीं है, लेकिन आम आदमी पार्टी इसकी रिलीजिंग में ज्यादा रुचि ले रही है। ले भी क्यों ना, मूवी के प्रोडक्शन हाउस के बैनर के करीबी आप पार्टी में सक्रिय जो हैं।