फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप पीड़िता ने बताया, आखिर उस रात को क्या हुआ था और कैसे?

Mon, 20 Nov 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 11
Chandigarh Gangrape Case
लड़की ऑटो में बैठी और ड्राइवर समेत उसमें बैठे दो युवकों ने उसे दबोच लिया। फिर उसके साथ जो हुआ और कैसे हुआ, इसका खुलासा खुद गैंगरेप पीड़िता ने किया।
विज्ञापन

2 of 11
Chandigarh Gangrape Case
मामला चंडीगढ़ का है। पीड़िता सेक्टर 37 कोचिंग सेंटर से मोहाली पीजी जाने के लिए निकली थी। उसने ऑटो लिया, उसमें दो सवारियां पहले से बैठी थीं। मौका मिलते ही ड्राइवर और दोनों युवकों ने उसे दबोच लिया और सेक्टर 53 में जंगल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। फिर वे उसे जान से मारने की धमकी देते हुए सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गए। फिर लड़की ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

3 of 11
Chandigarh Gangrape Case
पुलिस को दी ​शिकायत में लड़की ने उस रात की खौफनाक कहानी सुनाई तो पुलिसवाले भी हैरान रह गए। देहरादून निवासी लड़की ने बताया कि वह सेक्टर-17 में प्राइवेट जॉब करती है। शाम को वहां से वह सेक्टर-37 में स्टेनो की कोचिंग के लिए आई थी। शाम को वह कोचिंग से करीब 7 बजे निकली। यहां से वह फोन पर घरवालों से बात करते हुए ऑटो पकड़ने के लिए मेन रोड पर आई। फोन पर बात करते-करते ही उसने ऑटो रुकवाया और बैठ गई।

4 of 11
Chandigarh Gangrape Case
लड़की ने बताया कि ऑटो में पहले से दो सवारियां बैठी हुई थीं। कुछ दूर जाकर ड्राइवर ने डीजल भरवाने की बात कहते हुए ऑटो को सेक्टर-42 की ओर मोड़ लिया। पेट्रोल पंप के पास आकर ऑटो रुक गया तो चालक और वह दोनों सवारियां ऑटो को धक्का मार अंदर ले गए। वहां से उन्होंने डीजल भरवाया और उसके बाद सेक्टर-43 के राउंड अबाउट से यू-टर्न लिया। सेक्टर-53 पहुंचने पर ड्राइवर ने ऑटो को स्लिप रोड पर ले लिया।
विज्ञापन

5 of 11
Chandigarh Gangrape Case
आगे जाकर उसने ऑटो खराब होने की बात कहते हुए ऑटो रोक लिया। देर होने के चलते मैं ऑटो से उतर गई और ड्राइवर को पैसे देने लगी। इसी दौरान पीछे बैठे दोनों युवकों ने उसे अंदर खींच लिया और फिर तीनों उसे ऑटो से निकालकर पास ही जंगल एरिया में ले गए। वहां तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। वह शोर मचाने लगी तो तीनों ने यह कहते हुए मुंह दबोच लिया कि जान से मार देंगे।

 
विज्ञापन

6 of 11
Chandigarh Gangrape Case
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए और पीड़िता का मोबाइल भी साथ ले गए। वहीं, पीड़िता ने किसी तरह सड़क पर पहुंच एक बाइक सवार को रोका और उसके फोन से पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को जीएमएसएच-16 ले गई। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुराचार 376 (डी), 376 (2) जी और 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

7 of 11
चंडीगढ़ गैंगरेप - फोटो : self
हालांकि, पीड़िता को अस्पताल से देर रात ही छुट्टी दे दी गई, लेकिन अभी वह सदमे में है। वहीं, पुलिस ने हालत ठीक न होने के कारण उसके सीआरपीसी की धारा 164 के तहत मैजिस्ट्रेटी बयान भी दर्ज नहीं करवाए हैं। अब मामले में पुलिस के लिए सबसे बड़ा सवाल आरोपियों की पहचान कराना है। वारदात के 24 घंटे बाद तक पुलिस के हाथ कोई लीड नहीं लगी है, जिसके आधार पर पुलिस उनकी पहचान कर सके।

8 of 11
rape attempt
सेक्टर-42 के पेट्रोल पंप से मिली आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने शनिवार को शहर के कई ऑटो चालकों से उनकी पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कोई खास सफलता नहीं मिली। इससे लगता है कि आरोपियों की मंशा पहले से ही किसी वारदात को अंजाम देने की थी, ऐसा सीसीटीवी फुटेज से प्रतीत हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी पेट्रोल पंप पर ऑटो को धक्का मारते हुए आए।

9 of 11
रेप - फोटो : SELF
सीसीटीवी में दिखा कि जब आरोपी चालक डीजल भरवा रहा था तो उसने आगे की तरफ नंबर प्लेट को हाथ से छिपा दिया था। वहीं पिछली और दूसरा युवक नंबर प्लेट पर हाथ रख धक्का मारते दिखाई दिया है। जब डीजल भर रहा था तो चालक ने फिर से साइड पर लिखे नंबर पर हाथ रख उसे छिपाए रखा। इससे साफ प्रतीत हो रहा है कि आरोपी बहुत शातिर हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की उनकी मंशा पहले से थी।

10 of 11
गैंगरेप
क्राइम सीन रिक्रिएट करवाया
पुलिस ने देर रात ही पीड़िता को साथ लेकर सीन रिक्रिएट करवाया। रात में अस्पताल से ही उपचार के बाद पुलिस टीम पीड़िता के साथ घटनास्थल पर गई। पीड़िता ने जहां से ऑटो लिया और जिस-जिस रास्ते आरोपी उसे लेकर गए उसी रास्ते पीड़िता पुलिस को सेक्टर-42 के पेट्रोल पंप से होते हुए घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने वारदात का वक्त और रास्ते को नोट किया।
विज्ञापन

11 of 11
गैंगरेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
डंप डाटा जुटाया, आरोपियों के नंबर की कर रही पहचान
पुलिस के साइबर सेल ने एरिया का डंप डाटा जुटाया है। पुलिस अब डाटा के आधार पर आरोपियों के नंबर की पहचान कर रही है। पुलिस पीड़िता के नंबर की लोकेशन और उसके जिस रूट से वह गई थी उसके आधार पर आरोपियों के मोबाइल की जांच कर रही है। आरोपी पीड़िता के साथ थे, ऐसे में उस रूट पर जितने भी मोबाइल नंबर चालू थे उनमें से पुलिस टीम आरोपियों के नंबर खंगाल रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें