पंजाब में लुधियाना जिले की 4 युवतियों को होटल में देह व्यापार करने के आरोप में पकड़ा है। पकड़ी गई युवतियां 4 अन्य युवकों के साथ अंतरंग हालत में थी। देखिए, तस्वीरें।
विज्ञापन
सेक्स रैकेट: युवकों संग अंतरंग मिलीं लुधियाना की 4 लड़कियां
2 of 6
सेक्स रैकेट शिमला-सोलन बॉर्डर पर वाकनाघाट स्थित मोदगिल होटल में पकड़ा गया। दो बांग्लादेशी सैलानियों समेत 8 को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चारों युवतियां लुधियाना की हैं। इनकी उम्र करीब 25-30 वर्ष के बीच हैं।
विज्ञापन
सेक्स रैकेट: युवकों संग अंतरंग मिलीं लुधियाना की 4 लड़कियां
3 of 6
कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर होटल मोदगिल में देह व्यापार चल रहा था। यहां बांग्लादेश के नौ सैलानियों का ग्रुप रुका। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि होटल में बांग्लादेश के सैलानियों को लड़कियां सप्लाई की जाएंगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सैक्स रैकेट से जुड़े लोगों को दबोच लिया।
सेक्स रैकेट: युवकों संग अंतरंग मिलीं लुधियाना की 4 लड़कियां
4 of 6
होटल प्रबंधक मौके से फरार है। पुलिस ने चार युवक और युवतियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो युवक बांग्लादेशी और दो हरियाणा के रहने वाले हैं। पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर रही है कि रैकेट प्रदेश में किन्न-किन्न जगहों पर चल रहा है और इसके पीछे किसका हाथ है।
विज्ञापन
सेक्स रैकेट: युवकों संग अंतरंग मिलीं लुधियाना की 4 लड़कियां
5 of 6
होटल में रूम लेने वालों की एंट्री भी नहीं की जाती। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है। होटल में पकड़े गए आरोपियों की एंट्री नहीं हुई है। पुलिस टीम ने छानबीन में पाया है कि बांग्लादेश से धरे आरोपियों के पास पासपोर्ट तथा अन्य दस्तावेज पूरे हैं। अंदेशा है कि होटल में ही लड़कियां सप्लाई हुई हैं।
सेक्स रैकेट: युवकों संग अंतरंग मिलीं लुधियाना की 4 लड़कियां
6 of 6
दो युवतियों को कुछ माह पूर्व शोघी में पकड़े सैक्स रैकेट में भी गिरफ्तार किया था। लुधियाना के दोनों युवकों को भी पहले देह व्यापार के धंधे में दबोचा गया है। कई होटलों में इस तरह के देह व्यापार का धंधा फलने-फूलने का पुलिस को अंदेशा है। पंजाब और हरियाणा से देह व्यापार का नेटवर्क इनसे जुड़ा है।