मात्र 10 हजार खर्च कीजिए और देश में मौजूद सातों ज्योर्तिलिंग के दर्शन कर आइए। बुकिंग भी शुरू हो गई है। जल्दी करें, कहीं देर न हो जाए। रिपोर्टः दीपक शाही, चंडीगढ़
विज्ञापन
मात्र 10 हजार में 7 ज्योर्तिलिंग के दर्शन, जल्दी कराएं बुकिंग
2 of 12
आईआरसीटीसी ने श्रद्धालुओं को सात ज्योर्तिलिंगों की यात्रा कराने के लिए यह पर्यटक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस यात्रा में शामिल होने वाले प्रत्येक यात्री को 9960 रुपये में सातों ज्योर्तिलिंगों की यात्रा कराने के साथ-साथ उनके खाने, ठहरने व लोकल में नान एसी बसों से यात्रा करायी जाएगी।
विज्ञापन
मात्र 10 हजार में 7 ज्योर्तिलिंग के दर्शन, जल्दी कराएं बुकिंग
3 of 12
यह ट्रेन 10 जनवरी को अल सुबह चार बजे चंडीगढ़ से रवाना होगी। चंडीगढ़ से अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, रेवाड़ी, जयपुर होते हुए अगले दिन अल सुबह आगरा कैंट पहुंचेगी। इसका पैकेज का नेम सात ज्योर्तिलिंग वाया जयपुर है।
मात्र 10 हजार में 7 ज्योर्तिलिंग के दर्शन, जल्दी कराएं बुकिंग
4 of 12
आईआरसीटीसी के टूरिज्म मैनेजर कैलाश ने बताया कि 12 दिनों की यात्रा के लिए आईआरसीटीसी ने प्रति यात्री 9960 रुपये का पैकज तय किया है। इसके तहत यात्रा के दौरान यात्रियों को तीनों समय का शाकाहारी भोजन, लोकल यात्रा के लिए नान एसी बसें व धर्मशालाओं में रुकने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
मात्र 10 हजार में 7 ज्योर्तिलिंग के दर्शन, जल्दी कराएं बुकिंग
5 of 12
यात्रियों को शुद्ध व ताजा खाने के लिए पर्यटक स्पेशल ट्रेन में पेंट्रीकार का कोच लगाया जाएगा। जहां वह लंगर की तरह खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। यात्रियों के सामान व उनकी सुरक्षा के लिए सभी कोच में निजी सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती होगी।
विज्ञापन
मात्र 10 हजार में 7 ज्योर्तिलिंग के दर्शन, जल्दी कराएं बुकिंग
6 of 12
इन ज्योर्तिलिंग के दर्शन होंगे 11 जनवरी: उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग का दर्शन के बाद यहीं रात्री विश्राम करना है। 12 जनवरी: उज्जैन स्थित ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन के बाद शाम को द्वारका के लिए ट्रेन रवाना होगी। 13 जनवरी: द्वारका जाने के लिए पूरे दिन ट्रेन में सफर करना होगा
विज्ञापन
मात्र 10 हजार में 7 ज्योर्तिलिंग के दर्शन, जल्दी कराएं बुकिंग
7 of 12
14 जनवरी: द्वारका के नागेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन के बाद शाम को विरावल के लिए रवाना होगी। 15 जनवरी: विरावल के सोमनाथ ज्योर्तिलिंग के दर्शन के बाद औरंगाबाद के लिए ट्रेन चलेगी। 16 जनवरी: औरंगाबाद के लिए ट्रेन से यात्रियों को पूरे दिन सफर करना होगा
मात्र 10 हजार में 7 ज्योर्तिलिंग के दर्शन, जल्दी कराएं बुकिंग
8 of 12
17 जनवरी: औरंगाबाद स्थित ग्रिश्नेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन के बाद शाम को ट्रेन नासिक रोड के लिए रवाना होगी। 18 जनवरी: सुबह नासिक रोड स्थित भीमशंकर ज्योर्तिलिंग के दर्शन के बाद रात को यहीं विश्राम करना होगा। 19 जनवरी: सुबह नासिक के त्र्यंबकेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन के बाद शाम की वापसी। 20 जनवरी: ट्रेन आगरा के रास्ते 21 जनवरी की रात चंडीगढ़ पहुंचेगी।
मात्र 10 हजार में 7 ज्योर्तिलिंग के दर्शन, जल्दी कराएं बुकिंग
9 of 12
इसी स्पेशल ट्रेन से दिसंबर में भी सातों ज्योर्तिलिंगों के दर्शन कर सकते हैं। यह ट्रेन चंडीगढ़ से 14 दिसंबर को अल सुबह चार बजे वाया लखनऊ उज्जैन के लिए रवाना होगी।
मात्र 10 हजार में 7 ज्योर्तिलिंग के दर्शन, जल्दी कराएं बुकिंग
10 of 12
यह चंडीगढ़ से अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, कानपुर, झांसी, भोपाल, उज्जैन के रास्ते ज्योर्तिलिंग का दर्शन कराते हुए दर्शन कराते हुए 25 जनवरी की रात चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसमें ब्रेक फास्ट, लंच, डिनर की सुविधा मिलेगी।
मात्र 10 हजार में 7 ज्योर्तिलिंग के दर्शन, जल्दी कराएं बुकिंग
11 of 12
चंडीगढ़ के रेलवे स्टेशन से चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन चंडीगढ़-गोरखपुर एक्सप्रेस अब एक जनवरी 2016 तक चलेगी। यात्रियों की मांग पर रेलवे ने ट्रेन का शेड्यूल बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब इस ट्रेन का शेड्यूल तीन दिसंबर से एक जनवरी तक बढ़ाया गया है।
मात्र 10 हजार में 7 ज्योर्तिलिंग के दर्शन, जल्दी कराएं बुकिंग
12 of 12
यह स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन चंडीगढ़ से गोरखपुर के लिए वीरवार और शुक्रवार को रवाना होती है। ट्रेन चंडीगढ़ से रात 11.25 बजे चलकर अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ जं., गोंडा जं. होते हुए शाम पांच बजकर पैंतीस मिनट पर गोरखपुर पहुंचती है।