फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसवाले ने शव को पैरों तले रौंदा, तस्वीरें

Thu, 21 May 2015 07:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
1 of 5
मानवता को शर्मसार करने वाली ये तस्वीरें आपको विचलित कर सकती हैं, लेकिन पुलिस की संवेदनहीनता का जीता-जागता प्रमाण हैं। तस्वीरों में पूरा मामला।
विज्ञापन

पुलिसवाले ने शव को पैरों तले रौंदा, तस्वीरें

2 of 5
ये तस्वीरें हरियाणा के रोहतक में कैमरे में कैद की गई। इन तस्वीरों में दिख रही हरकत ने एक बार फिर से पुलिस की कार्यप्रणाली ने मानवता को शर्मशार कर दिया है। जांच के लिए पहुंचे एडिशनल एसएचओ ने अज्ञात शव को लात मारकर शिनाख्त की। पुलिसकर्मी ने बार-बार लात मारते हुए युवक को शव की जांच की, लेकिन एक बार भी उसका दिल नहीं पसीजा कि युवक किसी का भाई, बेटा या पति हो सकता है। पुलिस की इस मानवीय संवदेना को तार-तार करने वाली कार्यप्रणाली पर आला अधिकारी भी कुछ कहने से बचते रहे।
विज्ञापन

पुलिसवाले ने शव को पैरों तले रौंदा, तस्वीरें

3 of 5
झज्जर बाईपास के पास ठेके के पीछे एक लावारिस शव पड़ा होने की सूचना पुलिस की मिली। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस के एसएचओ गजेंद्र सिंह, एडिशनल एसएचओ प्रमोद  कुमार और कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। युवक के शव की पड़ताल करने के दौरान एडिशनल एसएचओ प्रमोद कुमार ने हाथों के बजाय अपने पैरों से काम लिया और शव को कई बार लात लगाई। मामला सामने आने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इसके बावजूद अधिकारी इस मामले को लेकर कुछ बोलने से कतराते रहे।

पुलिसवाले ने शव को पैरों तले रौंदा, तस्वीरें

4 of 5
मृतक की पहचान 14-जे निवासी सोनू के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि सोनू एक सप्ताह पहले हिसार में अपनी बहन के घर गया और वहां से रविवार शाम चला था। प्रारंभिक जांच में पुलिस मान रही है कि गर्मी से ज्यादा शराब पीने से सोनू की मौत हुई। हालांकि मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। वहीं शव के पास से एक बैग मिला है जिसमें कई नया लेडीज सूट भी हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा, शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसवाले ने शव को पैरों तले रौंदा, तस्वीरें

5 of 5
वहीं दूसरी ओर पुलिस मुलाजिम की इस संवेदनहीन करतूत से विभाग के अधिकारी पल्ला झाड़ते हुए नजर आए। मामले को ले‌कर एसपी शशांक आनंद से जब बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने मैसेज के माध्यम से जानकारी दी कि मीटिंग में हूं। बाद में वापस कॉल करता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें