14 साल पहले गलती से पाकिस्तान पहुंची गीता भारत लौट रही है, लेकिन उस पर हक जताने वाले परिवार ने बेहद सनसनीखेज दावा किया है। रिपोर्टः विकास मल्होत्रा, लुधियाना
विज्ञापन
सनसनीखेज दावा, 10 साल के बेटे की मां भी है गीता
2 of 11
ये परिवार पंजाब के लुधियाना का है, जो गीता पर हक जताने वाले परिवारों में से एक है। इस परिवार का दावा है कि गीता का असली नाम हीरा मनी है और वह एक दस साल के बेटे की मां भी है। बेटे के जन्म के बाद ही गीता गुम हो गई थी।
विज्ञापन
सनसनीखेज दावा, 10 साल के बेटे की मां भी है गीता
3 of 11
परिवार का ये दावा भी है कि गीता बिहार के जिला सहरसा के गांव कबीरदास की रहने वाली है, जबकि उसका परिवार पिछले काफी समय से लुधियाना के टिब्बा रोड स्थित राम नगर में रहता है।
सनसनीखेज दावा, 10 साल के बेटे की मां भी है गीता
4 of 11
खुद को गीता का भाई बताने वाले विनोद कुमार ने कहा कि गीता का बेटा उसी के पास रहता है, जबकि परिवार कुछ समय पहले गांव लौट गया है। वह गीता के बेटे संतोष का पालन पोषण कर रहे है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि गीता जल्द ही लौटेगी और जब वह भारत लौटेगी तो वे लोग उसे लेने दिल्ली जाएंगे। सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे घर लाया जाएगा।
विज्ञापन
सनसनीखेज दावा, 10 साल के बेटे की मां भी है गीता
5 of 11
एक प्राइवेट कंपनी में बतौर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव तैनात विनोद कुमार ने कहा कि गीता उर्फ हीरा मनी का जन्म 1988 में बिहार के सहरसा के गांव कबीरदास में हुआ था। एक हादसे में हीरा के बोलने-सुनने की शक्ति चली गई। उसके बाद परिवार गांव से लुधियाना आ गया।
विज्ञापन
सनसनीखेज दावा, 10 साल के बेटे की मां भी है गीता
6 of 11
विनोद ने कहा कि मूक बधिर होने के कारण परिवार को हीरा के गुम होने का डर रहता था। यहां आकर 2004 में उन्होंने हीरा की शादी जालंधर के रहने वाले उमेश कुमार के साथ कर दी। शादी के बाद उसके ससुराल वालों ने उसे परेशान भी किया था। 2005 में गीता को बेटा हुआ।
विज्ञापन
सनसनीखेज दावा, 10 साल के बेटे की मां भी है गीता
7 of 11
विनोद ने बताया कि जब उसकी बेटा संतोष करीब पांच महीने का था तो गीता ससुराल वालों के साथ बैसाखी का मेला देखने चली गई। इसी मेले से गीता लापता हुई थी। उन्होंने करतापुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी। उसे ढूंढने की काफी कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं मिली। कुछ समय बाद विनोद और उसका परिवार गीता के बेटे संतोष को उसके पिता के घर से ले आए। उसके बाद से उन्होंने ही संतोष को पाला है।
सनसनीखेज दावा, 10 साल के बेटे की मां भी है गीता
8 of 11
विनोद ने कहा कि कुछ समय पहले उन्हें खबरों से पता चला कि हीरा मनी पाकिस्तान में है और उसका नाम अब गीता रख दिया गया है। गीता का पता चलने के बाद वह विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिले। इसके बाद विदेश मंत्रालय ने उसके माता पिता की फोटो मंगवाई। फोटो को पाकिस्तान स्थित भारतीय दूतावास में भेजा गया।
सनसनीखेज दावा, 10 साल के बेटे की मां भी है गीता
9 of 11
दूतावास के अधिकारियों ने गीता को फोटो दिखाई तो उसने पहचान लिया कि यही उसके पिता जनार्दन महतो और माता शांति देवी हैं। इसके बाद विदेश मंत्रालय ने सारे परिवार की फोटो मंगवाई और उसे भी पाकिस्तान भेजा गया। उस फोटो को भी गीता ने पहचान लिया। 26 अक्तूबर तक उसके भारत लौटने का पता भी उन्हें खबरों से ही चला है।
सनसनीखेज दावा, 10 साल के बेटे की मां भी है गीता
10 of 11
विनोद ने कहा कि हीरा मनी उर्फ गीता के गुम होने के बाद उन्हें कोई त्यौहार अच्छा नहीं लग रहा था। जब से से गीता गुम हुई है उन्होंने ठीक से दीवाली भी नहीं मनाई। अब उन्हें हीरा के भारत लौटने की उम्मीद जगी है। उसके बेटे ने तो अपनी मां को आज तक देखा भी नहीं है। मां के आने की खबर सुन संतोष बहुत खुश है। भगवान ने चाहा तो इस बार दीवाली हीरा के साथ ही मनाएंगे।
गौरतलब है कि गीता 26 अक्तूबर को भारत लौट रही है। विदेश मंत्रालय उसका डीएनए कराने के बाद ही उसे परिवार को सौंपेगा। अगर डीएनए नहीं मिला तो उसके रहने की व्यवस्था की जाएगी। मंत्रालय ने उसकी वापसी कंफर्म कर दी है।