अगर आप कहीं अकेली जा रही हैं या जा रहे हैं तो व्हाट्सऐप आपकी सुरक्षा करेगा। इसकी एक ट्रिक अपनाकर आप इज्जत और जान दोनों को बचा सकते हैं, यहां जानिए कैसे।
विज्ञापन
2 of 6
फाइल फोटो
हैदराबाद में वेटरनरी महिला डॉक्टर को अगवा कर दुष्कर्म व हत्या के मामले के बाद एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरे देश में मंथन शुरू हो गया है। इसी कड़ी में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड रिसर्च (आईआईएसईआर) में वर्कशॉप आयोजित की गई।
विज्ञापन
3 of 6
फाइल फोटो
वर्कशॉप में संस्थान के साइंटिस्ट डॉ. सम्राट घोष ने छात्राओं को बताया कि अगर आप कहीं भी अकेले जा रही है तो ऐसे समय में आपका मोबाइल ही आपका सबसे बड़ा हथियार है। इसके लिए आपको केवल व्हाट्सएप पर एक वीडियो कॉल किसी भी अपने जानकार के नंबर पर करनी है जिसके बारे में आपको पता है कि वह आपकी सहायता करेगा। ऐसा करने से आपकी सारी जानकारी दूसरे व्यक्ति तक पहुंच जाएगी।
4 of 6
फाइल फोटो
ऐसा होने पर वह शख्स मुश्किल समय में आपकी मदद कर सकता है और वीडियो को रिकॉर्ड भी कर सकता है। वह आपकी बात को आसानी से पुलिस तक पहुंचा सकता है। वीडियो कॉल के दौरान छात्राओं को अपनी सेफ्टी के लिए इसे नॉन-सेल्फी मोड पर रखना होगा, ताकि सामने वाले की सारी हरकतें आपका दोस्त देख सके। इस दौरान वहां पर इस मुहिम का ट्रायल किया गया।
विज्ञापन
5 of 6
फाइल फोटो
वर्कशॉप में महिला छात्राओं को उन तरीकों से रूबरू करवाया गया, जिनसे वह मुश्किल समय में अपने आपको आसानी से बचा सकती है। इसके साथ ही अपने परिवार व अन्य दोस्तों के संपर्क में रह पाएगी। इस दौरान मुसीबत में आत्मसुरक्षा संबंधी कुछ प्रयोग भी किए गए जो पूरी तरह से कामयाब रहे हैं। घोष ने बताया कि इससे रोजगार के मौके भी पैदा किए जा सकते हैं।
घर के खतरों से बचने के लिए बना चुके हैं रिमोट डोरबेल
डॉ. सम्राट घोष ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले डोरबेल पर आधारित एक उपकरण तैयार किया है। इसके लिए 250 रुपये में रिमोट डोरबेल लेनी होगी। इसके तहत उन्हें एक डोरबेल का स्विच अपने पास रखना होगा, जबकि बेल अपने विश्वासपात्र पड़ोसी के पास रखनी होगी। जब भी मुसीबत आएगी तो आपको मात्र डोरबेल का स्विच दबाना होगा। इसके बाद आपका मददगार आपकी सहायता के लिए हाजिर हो जाएगा।