फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालपेपर नहीं हकीकत की हैं ये तस्वीरें : चंडीगढ़ में दिखे प्रकृति के अनोखे रंग, आपको भी कर सकते हैं आकर्षित

Wed, 31 Mar 2021 11:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
चंडीगढ़ की खूबसूरत तस्वीरें। - फोटो : अमर उजाला
होली के रंगों की तरह प्रकृति के रंग भी अनूठे होते हैं। पेड़ के पत्तों के बदलते रंग और पूरी तरह से खिले गुलाब लोगों को अपनी ओर खींच ही लाते हैं। ऐसा लगता है कि प्रकृति ने खुद इस धरती पर रंग भरकर चित्रकारी की है। ऐसा ही नजारा चंडीगढ़ में देखने को मिला। वैसे तो चंडीगढ़ शहर अपने आप में नायाब है। लेकिन यहां की प्राकृतिक सुंदरता लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अपनी बसावट को लेकर यह शहर पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां के पेड़-पौधे भी अपने आप में खास हैं। खासकर मार्च और अप्रैल माह में रंग-बिरंगी पेड़ और प्राकृतिक की खुशबू लाजवाब होती है। वालपेपर की तरह दिखने वाली ये तस्वीरें हकीकत की हैं।  आइए देखते है चंडीगढ़ की इन खास तस्वीरों को...
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पत्तों के बदले रंग और पूरी तरह खिले हुए फूल जैसे इस कोरोना महामारी में भी सकारात्मकता का संदेश दे रहे हैं। प्रकृति की यह खूबसूरती देखकर मानो पल भर में लोगों की थकान मिट जाती है। सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन, पंजाब विश्वविद्यालय, सड़कों के किनारे, लेक स्पोर्ट्स क्लब, सेक्टर-3 स्थित बोगनबिलिया गार्डन लोगों को इस समय अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सड़कों पर टूटे पत्ते, ऊपर लाल व पीले रंग के पत्ते और फूल जैसे लोगों को अपनी फोटो लेने पर मजबूर कर देते हैं। चंडीगढ़ अपनी हरियाली के लिए ही जाना जाता है। होली के बाद यह हरियाली भी अपने विभिन्न रंगों के साथ चरम पर होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी के कारण इस समय लोग इन पार्को तक बेशक नहीं पहुंच पा रहे हों लेकिन रास्तों से गुजरते लोग एक क्षण के लिए इस सुंदरता के प्रति मोहित जरूर होते हैं। रोज गार्डन में नगर निगम ने हाल ही में बंगलूरू से पौध मंगवाकर लगवाए हैं। इस नई पौध को देखने के लिए भी लोग रोज गार्डन में पहुंच रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें