फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खली के बाद देखिए 'बुलबुल' का बदला, महिला रेसलर को मार ही डाला था!

Fri, 14 Oct 2016 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
1 of 20
खली के बाद देखिए 'बुलबुल' का बदला - फोटो : अमर उजाला
खली का बदला तो देख लिया अब देखिए खली की चेली 'बुलबुल' का बदला। महिला रेसलर का गला दबा दिया था। खली से भी खतरनाक है ये।
विज्ञापन

2 of 20
खली के बाद देखिए 'बुलबुल' का बदला
पानीपत की धरती पर डब्ल्यूडब्ल्यूई की तर्ज पर आयोजित सीडब्ल्यूई (चैंपियनशिप रेसलिंग इंटरटेंनमेंट) में खली की चेली 'बुलबुल' ने शानदार फाइट दिखाई।
विज्ञापन

3 of 20
खली के बाद देखिए 'बुलबुल' का बदला - फोटो : अमर उजाला
खली की स्टूडेंट बीबी बुलबुल और हरियाणा की फाइटर कविता दलाल ने भी विदेशी महिला रेसलर्स को चित कर अपनी पिछली हारों का बदला लिया। 

4 of 20
खली के बाद देखिए 'बुलबुल' का बदला
डब्ल्यूडब्ल्यूई के फाइटर दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने हरियाणा में पहली बार पानीपत में सीडब्ल्यूई फाइट कराई है। 
विज्ञापन

5 of 20
खली के बाद देखिए 'बुलबुल' का बदला - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-13/17 में बने रिंग में शाम को सूरज ढलते ही लोगों का जमा होना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

6 of 20
खली के बाद देखिए 'बुलबुल' का बदला - फोटो : अमर उजाला
ग्रेट खली की स्टूडेंट बीबी बुलबुल ने गत दिनों पंजाब में हुई अपनी पिटाई का बदला रैबेल से लिया और रिंग में शानदार फाइट करते हुए रैबेल को चित कर दिया। 
विज्ञापन

7 of 20
खली के बाद देखिए 'बुलबुल' का बदला
हरियाणा की रेसलर कविता दलाल ने भी अपनी फाइट जीती। बुलबुल ने महिला रेसलर को बुरी तरह पीटा।

8 of 20
खली के बाद देखिए 'बुलबुल' का बदला
ग्रेट खली और ब्रॉडी स्टील की सबसे आखिरी फाइट कराई गई। ग्रेट खली ने रिंग में उतरते ही एक रेसलर को नीचे ही पकड़ लिया। 

9 of 20
खली के बाद देखिए 'बुलबुल' का बदला
डब्ल्यूडब्ल्यूई की तर्ज पर सीडब्ल्यूई (चैंपियनशिप रेसलिंग इंटरटेंनमेंट) में पानीपत की धरती पर 14 विदेशी व चार महिला रेसलर्स ने अपना दंभ दिखाया।

10 of 20
खली के बाद देखिए 'बुलबुल' का बदला
द ग्रेट खली व विदेशी रेसलर्स के बीच कई दिन से खींचतान चल रही है। हम बता दें कि ग्रेट खली ने आठ अक्तूबर को गुरुग्राम व 12 को पानीपत में फाइट रखी थी। 

11 of 20
बीबी बुलबुल को अमेरिकी पहलवानों ने पीटा - फोटो : फाइल फोटो
आठ अक्तूबर की फाइट रद्द होने पर विदेशी रेसलर्स ने ग्रेट खली के पंजाब स्थित जिम में जमकर तोडफ़ोड़ की थी और उनकी स्टूडेंट बीबी बुलबुल की जमकर पिटाई की थी। 

12 of 20
पानीपत के होटल में खली ने विदेशी पहलवानों को पीटा - फोटो : अमर उजाला
विदेशी रेसलर्स इसके अगले ही दिन पानीपत आ गए। ग्रेट खली ने 10 अक्तूबर को जीटी रोड स्थित एक होटल के कमरे में घुसकर दो विदेशी रेसलर्स की स्टाल पाइप से जमकर पिटाई की थी। 

13 of 20
पानीपत के होटल में खली ने विदेशी पहलवानों को पीटा - फोटो : अमर उजाला
इसकी दो मिनट की एक वीडियो भी वायरल हुई थी। विदेशी रेसलर्स ने उस वक्त खली को सॉरी बोल दिया था।

14 of 20
रिंग में लिया खली ने 'खतरनाक' बदला - फोटो : अमर उजाला
शुरू से बताते हैं कि क्या हुआ आज
पानीपत के सेक्टर-13,17 के ग्राउंड में बुधवार को करीब 8 बजे सीडब्ल्यूई के मुकाबले शुरू हुए। 

15 of 20
खली के बाद देखिए 'बुलबुल' का बदला
पहले जहां महिला रेसलर्स के मुकाबले हुए, वहीं टैग टीम्स के मैच चल रहे थे।

16 of 20
खली के बाद देखिए 'बुलबुल' का बदला
पहले ही राउंड में विजेता रहे एक भारतीय पहलवान को कनाडा के पहलवान ब्रोडी स्टील, माइक नोक्स और रोब्स ने पीट दिया। 

17 of 20
खली के बाद देखिए 'बुलबुल' का बदला
बाद में खली को चुनौती देते हुए कहा, 'रिंग में आओ हड्डियां तोड़ेंगे।' अंग्रेजी में भारतीय रेसलरों को दी गाली तो भीड़ ने की हूटिंग। इस पर विदेशी रेसलर भी गुस्साए। 

18 of 20
खली के बाद देखिए 'बुलबुल' का बदला
इसके बाद मैच शुरू होने से पहले खली ने तीनों को रिंग के बाहर पीटा, फिर तीनों खली को पीटा तो दर्शकों का रोमांच और फाइट की चुनौती बढ़ती जा रही थी।

19 of 20
खली के बाद देखिए 'बुलबुल' का बदला
आखिर 10:05 बजे महाबली खली रिंग में उतरे तो ब्रोडी स्टील, माइक नोक्स और रॉक टेरी ने मिलकर खली को पकड़ लिया।
विज्ञापन

20 of 20
खली के बाद देखिए 'बुलबुल' का बदला - फोटो : अमर उजाला
खली ने पहले एक रेसलर के बाल पकड़े और फिर हाथ में कुर्सी उठाकर हड्‌डी तोड़ने की चेतावनी देने वाले तीनों रेसलर्स को 5 मिनट के अंदर चित कर प्रशंसकों को रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें