फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की ये 10 खूबसूरत तस्वीरें, घर बैठे मंदिरों के दर्शन भी करें

Wed, 12 Aug 2020 12:48 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मंगलवार को मंदिरों में मनाया गया। मंदिरों में भक्तों ने पहुंचकर भगवान को अपने हाथों से झूला झुलाया। मंदिर प्रबंधन की ओर से भक्तों से सामाजिक दूरी का पालन करवाया गया। भक्त मास्क पहनकर मंदिरों में पहुंचे। हालांकि कोरोना के कारण बहुत कम भक्त ही पहुंचे। मंदिर प्रबंधन की ओर से भी भक्तों के लिए विशेष प्रबंध किए थे। मंदिर में बैठने की इजाजत नहीं थी। आइए तस्वीरों में देखें चंडीगढ़ में कैसा रहा जन्माष्टमी का उत्सव...
विज्ञापन

2 of 10
कई भक्त अपने बच्चों को श्रीकृष्ण की पोशाक पहनाकर मंदिरों में लेकर आए। कुछ मंदिरों में बुधवार को भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस्कॉन और श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में भी बुधवार को ही जन्माष्टमी मनाई जाएगी। श्री महाकाली मंदिर सेक्टर- 30 के प्रधान राकेश पाल मोदगिल ने बताया कि रात में कर्फ्यू के कारण पुजारी और सेवादार मंदिर में ही ठहरे। 
विज्ञापन

3 of 10
सेक्टर 30 के शिव शक्ति मंदिर के पुजारी पंडित श्याम सुंदर शास्त्री, सेक्टर- 18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी डॉ. लाल बहादुर दबे ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर को सजाया गया। भगवान को झूला झुलाया गया।

4 of 10
श्री राधा कृष्ण मंदिर सेक्टर 18 के उप प्रधान संजय पुरी ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भक्त मंदिर में पहुंचे। पुजारियों ने भजनों की अमृत वर्षा किए। देवालय पूजक परिषद के अध्यक्ष पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री ने बताया कि रात्रि में कर्फ्यू के कारण पुजारी और सेवादारों ने ही आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण जी का अभिषेक किया और आरती उतारी।
विज्ञापन

5 of 10
श्री खेड़ा शिव मंदिर सेक्टर- 28 को जगमग रोशनी और गुब्बारों से सजाया गया। भगवान कृष्ण जी को झूला भी डाला गया है। देशराज बंसल एवं उनकी पत्नी बिंदु बंसल ने झूले की पूजा करवाई। इस दौरान सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखा गया। 
विज्ञापन

6 of 10
chandigarh - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के प्रमुख पुजारी ईश्वर चंद्र शास्त्री ने बताया कि प्रत्येक श्रद्धालु को सैनिटाइज करके ही अंदर आने और झूला झुलाने की अनुमति दी गई।प्रशासन की गाइडलाइन का पूरा पालन किया गया। पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी ने श्रीमद्भागवत कथा का प्रसंग सुनाया।
विज्ञापन

7 of 10
chandigarh - फोटो : अमर उजाला
पंडित सुभाष चंद शर्मा ने बताया कि कोविड-19 की वजह से रात को केवल पांच ब्राह्मणों ने मंदिर में बैठकर ठाकुर श्री बालकृष्ण जी की पूजा की। पंचामृत अभिषेक किया और आरती उतारी। प्रशासन के निर्देशों के अनुसार मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए थे। सेक्टर- 46 के श्री सनातन धर्म मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।

8 of 10
मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सामाजिक दूरी और सैनिटाइजेशन का खास प्रबंध किया गया था। मंदिर कमेटी के प्रधान जितेंद्र भाटिया ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिर में हवन और ध्वजारोहण किया गया। मंदिर को सरकारी आदेश अनुसार रात आठ बजे श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए बंद कर दिया गया था।

9 of 10
रात को 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म वाले समय मंदिर के पुजारियों पंडित हरि किशन, पंडित गोपाल शुक्ला, पंडित राहुल और पंडित शैलेंद्र ने पूजा अर्चना की। मंदिर में विशेष तौर पर गीता पाठ किया गया और कोरोना संकट को लेकर भगवान से प्रार्थना की गई। भगवान से प्रार्थना की गई कि इस महामारी से दुनिया को जल्दी ही निजात दिलाएं।
विज्ञापन

10 of 10
मंदिर की प्रबंधक कमेटी के सदस्य सुशील सोवत, धर्मपाल गुप्ता, डीडी शर्मा, नरेंद्र भाटिया और ओपी सचदेवा भी विशेष तौर पर पूजा अर्चना के समय हाजिर रहे। श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर- 22 बी में भव्य रोशनी की सजावट के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास से मनाई गई। मंदिर कमेटी के प्रधान राम प्रकाश बजाज और महामंत्री धर्मपाल सूरी ने बताया कि स्वचालित मशीन द्वारा सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। मास्क देने की भी व्यवस्था की गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें