फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता महोत्सव में देखिए 70 साल की 'ड्रीम गर्ल' का डांस, बनेंगी द्रोपदी

Fri, 09 Dec 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
1 of 5
हेमा मालिनी नृत्य प्रस्तुतिकरण - फोटो : अमर उजाला
कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतिम दिन अभिनेत्री हेमा मालिनी का डांस देखने को मिलेगा। हेमा द्रोपदी के रूप में खास परफॉर्मेंस देंगी।
विज्ञापन

2 of 5
हेमा मालिनी नृत्य प्रस्तुतिकरण - फोटो : अमर उजाला
हेमा पिछले 20 साल से भारतीय पौराणिक आस्थाओं की कहानियों पर जो प्रस्तुतियां दे रही हैं, उनमें ‘द्रौपदी’ उनकी सबसे नई प्रस्तुति है।द्रौपदी का असल नाम ‘कृष्णा' था और वो ‘कृष्ण' की सहेली थीं। इस नृत्यनाटिका के दूसरे सीन में द्रौपदी का यही रूप नजर आता है।
विज्ञापन

3 of 5
हेमा मालिनी नृत्य प्रस्तुतिकरण - फोटो : अमर उजाला
हेमा अब उम्र के सातवें दशक के करीब हैं, लेकिन आज भी उनकी प्रस्तुति में उनकी उम्र का अहसास कोसों दूर रहता है। हालांकि हेमा को कुचिपुड़ी और ओडिसी का खासा ज्ञान है, लेकिन बीते वर्षों की बात है, जब उन्होंने वह भरतनाट्यम का भी विधिवत प्रशिक्षण लिया था। अब वह देश-विदेश में कई स्टेज शो पेश कर चुकी हैं।

4 of 5
हेमा मालिनी नृत्य प्रस्तुतिकरण - फोटो : अमर उजाला
सप्ताह में दो बार उपवास देता नियमित जिंदगी
हेमा अपनी सुंदरता बनाए रखने के लिए प्रतिदिन योग और व्यायाम करती हैं। सप्ताह में दो बार उपवास उनकी नियमित जिंदगी का अंग है। इनमें एक दिन शुक्रवार होता है। फिल्म ‘बागबान’ में उनकी ताजगी देखकर अमिताभ बच्चन ने कहा, “आज भी आप अपनी बेटियों से अधिक जवान लगती हैं।”
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेमा मालिनी नृत्य प्रस्तुतिकरण - फोटो : अमर उजाला
एक्सीडेंट के बाद पहली बार यहां दी थी परफॉर्मेंस
एक्सीडेंट के बाद हाल ही में नवंबर महीने में जयपुर में भी दो घंटे की प्रस्तुति में उन्होंने जिस चुस्ती फुर्ती के साथ नृत्य के कोमल भावों को अपनी मुद्राओं से जीवंत किया, वह देखते ही बनता था। इस दौरान सुरेश वाडेकर, रूप कुमार राठौड़, कविता कृष्णमूर्ति और साधना सरगम के स्वर प्रस्तुति को और भी जीवंत बना रहे थे। सीएम वसुंधरा राजे ने भी इस पूरी प्रस्तुति को देखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें