महिला का अंतिम संस्कार करने के बाद परिजन अस्थियां चुनने के लिए गया तो राख से निकलकर ऐसी चीज उसके हाथ में आई, जिसे देखकर उसकी आंखें फटी रह गईं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
scissor found in rites
घटना पंजाब के मलोट की है। गांव सरावा बोदला की एक महिला की डिलिवरी के दो दिनों बाद मौत हो गई। परिजनों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया, लेकिन जब वे अस्थियां चुनने के लिए गए तो राख से कैंची निकली। परिजन कैंची लेकर अस्पताल पहुंचे और पुलिस को भी खबर दी। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
3 of 5
new born baby
परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान कैंची पेट में रह गई, जिस कारण उसकी मौत हुई। मामले में सिविल सर्जन ने सीनियर मेडिकल अधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, शरणजीत कौर (23) पत्नी गुरविंदर सिंह ने 15 अगस्त को मुक्तसर के सिविल अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। जच्चा बच्चा दोनों ठीक थे।
4 of 5
अंतिम संस्कार
गुरविंदर सिंह ने बताया कि डिलीवरी के बाद महिला की हालत खराब हो गई। उसे 17 अगस्त को मेडिकल कॉलेज फरीदकोट के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसे दम तोड़ दिया। 18 अगस्त को शव का संस्कार किया गया।
20 अगस्त की सुबह जब हम श्मशानघाट में फूल चुगने गए तो राख में कैंची मिली। मामला पुलिस के पास पहुंचने पर पुलिस ने पूरी सामग्री अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। अस्पताल ने भी जांच का आदेश दिया है, जैसे ही रिपोर्ट आएगी कार्रवाई की जाएगी।