अभिभावक ध्यान दें, आपके नौनिहालों की जिंदगी को खतरा बना हुआ है। क्यों और कैसे, जानने के लिए तस्वीरें देखें। चंडीगढ़ प्रशासन ने ऑटो में नौनिहालों को स्कूल भेजने पर पाबंदी लगाई हुई है। उसके बावजूद लापरहवाही बरती जा रही है। रोजाना सुबह-सुबह यह नजारा देखने को मिलता है। स्कूली बच्चों से ठसा-ठस भरे ऑटो दौड़े जाते हैं सड़कों पर। ऑटो में भीड़ इतनी होती है कि सांस लेने की फुर्सत नहीं। ऊपर से स्पीड इतनी कि ब्रेक लगे तो बस गए काम से। इसलिए अभिभावकों ध्यान दीजिए और अपने नौनिहालों को ऑटो से स्कूल मत भेजिए।