फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI के ग्राहक यूज करें ये नंबर्स, बैंक जाए बिना हो जाएंगे 7 बड़े काम

Tue, 26 Dec 2017 06:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
एसबीआई
अगर आप एसबीआई के ग्राहक हैं तो ये नंबर्स याद कर लें। इन्हें यूज करके घर बैठे अपने 7 बड़े काम कर सकते हैं, बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

2 of 9
एसबीआई
लेकिन आप इस सुविधा का लाभ तभी उठा सकते हैं, जब मोबाइल नंबर अकाउंट से रजिस्टर्ड हो। यह सुविधा SB/CA/OD/CC अकाउंट्स के लिए है। इसके लिए आपको किसी आईडी या पासवर्ड की जरूरत नहीं। सिर्फ एक बार रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस पूरा करना होगा।
विज्ञापन

3 of 9
एसबीआई
चंडीगढ़ एसबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि सुविधा का नाम है SBI Quick। यह एक मिस्ड कॉल बैंकिंग है। इससे लोग खाते में बैलेंस से लेकर मिनी स्टेटमेंट तक की जानकारी एसएमएस से ले सकते हैं। एंड्रॉयड विंडोज, आईओएस से लेकर ब्लैकबेरी कस्टमर तक के लिए यह उपलब्ध है।

4 of 9
एसबीआई
लोग इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इन्सटॉल करने के बाद इसे यूज करने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं इसे यूज करने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसमें सारा काम एसएमएस और मिस्ड कॉल से होता है। अब जानिए काम कैसे करेगी...
विज्ञापन

5 of 9
एसबीआई
अगर एटीएम कार्ड गुम हो गया या चोरी हो गया है तो उसे लॉक करवा सकते हैं। इसके लिए आपको ‘BLOCKXXXX’ लिखकर 567676 पर मैसेज करना होगा। यह मैसेज के बाद आपको एसबीआई की तरफ से एक SMS मिलेगा। इसमें एटीएम कार्ड ब्लॉक करने की डेट और टाइम लिखा होगा।
विज्ञापन

6 of 9
एसबीआई
अगर आप एटीमएम का पिन चेंज करना चाहते हैं तो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से PIN लिखकर 567676 पर मैसेज करना होगा। फिर मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। इसके जरिए आप पिन चेंज कर सकेंगे। OTP आने के 24 घंटे के अंदर आप पिन चेंज कर लें तो बेहतर होगा।
विज्ञापन

7 of 9
एसबीआई - फोटो : file photo
आपको अपने अकाउंट का लास्ट बैलेंस चाहिए तो BAL लिखकर 09223766666 पर मैसेज करें। आप मिस कॉल भी कर सकते हैं।​ पिछली 5 ट्रांजेक्शन का मिनी स्टेस्टमेंट चाहिए तो MSTMT लिखकर 09223866666 पर मैसेज करें।

 

8 of 9
एसबीआई
लोग अपने सेविंग अकाउंट का पिछले 6 माह का स्टेटमेंट भी पा सकते हैं। स्टेटमेंट आपको रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर मेल की जाएगी। इसके लिए आपको ESTMT लिखकर 09223588888 पर मैसेज करना होगा।
विज्ञापन

9 of 9
एसबीआई - फोटो : File Photo
एजूकेशन लोन का सर्टिफिकेट चाहिए तो लिखकर 09223588888 पर मैसेज करें। होम लोन का सर्टिफिकेट चाहिए तो लिखकर 09223588888 पर मैसेज करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें