अगर आप एसबीआई यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कस्टमर हैं तो जान लीजिए कि बैंक की सर्विसेज में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जानिए कब से?
विज्ञापन
2 of 7
स्टेट बैंक
देश के सरकारी क्षेत्र ये जुड़ा यह बड़ा बैंक 1 जून से अपनी कई सेवाओं के शुल्क में बढ़ोतरी करने जा रहा है। एक जून से अगर आप कटे फटे नोट बदलवाते हैं, निश्चित सीमा से ज्यादा बार पैसे निकालते हैं तो शुल्क देना होगा। बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट अकाउंट से पैसे निकालने पर, नया डेबिट कार्ड बनवाने पर भी ग्राहकों को शुल्क अदा करना होगा। यह जानकारी स्टेट बैंक चंडीगढ़ के एक अधिकारी ने दी।
विज्ञापन
3 of 7
एटीएम
एसबीआई से एक जून से एक माह में केवल चार बार ही पैसा फ्री में निकाला जा सकेगा। इसमें एटीएम के जरिये पैसे निकालना भी शामिल है। अब अगर आप 4 बार से ज्यादा पैसे निकालते हैं तो हर ट्रांजेक्शन पर 50 रुपये का शुल्क देना होगा। एटीएम से चार बार से ज्यादा पैसे निकालने पर 10 रुपये शुल्क देना होगा। एसबीआई के कार्ड से दूसरे बैंक के एटीएम से 4 बार से ज्यादा पैसे निकालने पर 20 रुपये शुल्क देना होगा।
4 of 7
money
एक जून से एसबीआई जाकर कटे फटे पुराने नोट बदलवाने पर भी शुल्क देना होगा। अगर 20 कटे-फटे नोट, जिनकी कीमत 5000 रुपये तक होगी, बदलता है तो उस पर कोई शुल्क नहीं है। वहीं अगर बदले जाने वाले नोटों की संख्या अगर 20 से ज्यादा है तो हर नोट पर दो रुपये एवं सर्विस टैक्स देना होगा। अगर नोटों की कीमत 5000 रुपये से ज्यादा है तो दो रुपये प्रति नोट और पांच रुपये प्रति हजार चुकाना पड़ेगा।
विज्ञापन
5 of 7
डेबिट कार्ड
1 जून से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एक्स्ट्रा डेबिट कार्ड इश्यू करने पर भी चार्ज लेने की तैयारी कर रहा है। एक जून से बैंक सिर्फ रुपे डेबिट कार्ड ही मुफ्त में जारी करेगा। बाकी सभी कार्ड जारी करने पर बैंक ने सर्विस चार्ज लेने का ऐलान कर दिया है। 1 जून से बैंक मास्टर और वीजा कार्ड इश्यू करने पर सर्विस चार्ज लेगा। बैंक ने अपने वॉलेट बडी को लेकर भी शुल्क में बदलाव किए हैं।
विज्ञापन
6 of 7
internet banking
एसबीआई ने इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और यूएसएसडी तरीके से आईएमपीस (इमीटिएड पेमेंट सिस्टम) फंड ट्रांसफर करने पर भी शुल्क में बदलाव किया है। एक लाख तक के ट्रांसफर पर पांच रुपये, एक लाख से दो लाख पर 15 रुपये और दो लाख से पांच लाख तक की रकम ट्रांसफर करने पर 25 रुपये शुल्क अदा करना पड़ेगा।
अगर कोई बचत खाताधारक 10 पेज (लीफ) वाली चेक बुक लेता है तो 30 रुपये देने होंगे। 25 पेज वाली के लिए 75 रुपये और 50 पेज वाली चेक बुक के लिए 150 रुपये शुल्क देना होगा। इसमें सर्विस टैक्स अलग लगेगा।