अगर आपका खाता एसबीआई में है तो आप के लिए बड़े काम की खबर है। एसबीआई में आपके खाते पर अब आपका बस नहीं चलने वाला। क्योंकि नए नियम आपके खाते पर डाका डाल रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 9
ई-ट्रांसेक्शन
एसबीआई ने अपने ग्राहकों को एक महीने में दूसरे बैंक के एटीएम से सिर्फ 3 बार ट्रांजेक्शन फ्री दिए हैं। तीन बार से अधिक किसी भी दूसरे बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पर आपको प्रति ट्रांजेक्शन 20 रुपए देने होंगे।
विज्ञापन
3 of 9
एटीएम
वहीं अगर आप एसबीआई के एटीएम से ही पैसे निकालते हैं तो आपको पांच बार फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा मिलेगी। पांच से ज्यादा ट्रांजेक्शन करने पर प्रति ट्रांजेक्शन आपको 10 रुपए देने होंगे।
4 of 9
एटीएम
एटीएम से तीन से ज्यादा बार रकम निकालने पर लग रहे ट्रांजेक्शन शुल्क के कारण लोगों की दिक्कतें बढ़ गयी हैं। लोगों का कहना है कि यह एक प्रकार से गरीब आदमी पर लगाया गया अतिरिक्त टैक्स है। खास कर कम आया वाले लोग इसे गैरवाजिब मान रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 9
एटीएम
अगर आप एसबीआई की एटीएम फीस से बचना चाहते हैं तो आपको अपने खाते में 25,000 रुपए से अधिक का बैलेंस रखना होगा। यानी अगर आपके खाते में 25,000 से अधिक रकम है तो आप जितनी बार चाहें एसबीआई के एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 9
एटीएम
वहीं अगर आपके खाते में 1 लाख से ज्यादा का बैलेंस है तो बैंक आपसे दूसरे बैंकों के एटीएम से भी पैसे निकालने पर कोई चार्ज नहीं वसूलेगा। यानी 1 लाख से अधिक बैंक बैलेंस रहने पर आप किसी भी एटीएम से कितनी भी बार कैश निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 9
एटीएम
इसके साथ ही खाताधारक महीने में सिर्फ 3 बार ही अपने अकाउंट में मुफ्त में पैसे जमा कर सकेंगे। इसके बाद हर डिपॉजिट पर 50 रुपए और सर्विस चार्ज देना होगा।
8 of 9
मनी ट्रांजेक्शन
यह नियम सिर्फ बचत खाताधारकों के लिए है। चालू खाताधारकों के लिए यह शुल्क अधिकतम 20,000 रुपए तक हो सकता है।
भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से बढ़ाए गए मिनिमम बैलेंस के नियम सुरभि, बेसिक सेविंग्स अकाउंट और प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खोले गए खातों पर लागू नहीं होंगे। तो अगर आपका खाता भी इनमें से कोई है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।