रामपाल की पेशी के दौरान अचानक सैकड़ों की संख्या में पहुंचे रामपाल के अनुयायियों ने पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूला दिए। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
रामपाल को देखने फिर उमड़े सैकड़ों लोग, तस्वीरें
2 of 7
मामला हरियाणा के हिसार का है। एकबारगी तो प्रशासन भी परेशान हो गया, फिर बिना कोई हलचल किए अचानक रामपाल को कोर्ट में पेश कर तुरंत वापस गाड़ी में बैठाकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
रामपाल को देखने फिर उमड़े सैकड़ों लोग, तस्वीरें
3 of 7
पेशी के दौरान रामपाल से पुलिस ने पूछा कि फिर से खेल शुरू कर दिया। इस पर रामपाल ने हाथ जोड़ लिए और बोला यह खेल मेरा नहीं अनुयायियों ने कुछ किया होगा। मैं सत्य कह रहा हूं।
रामपाल को देखने फिर उमड़े सैकड़ों लोग, तस्वीरें
4 of 7
सूत्रों के मुताबिक रामपाल के अनुयायी पुलिस व प्रशासन पर दबाव बनाना चाहते हैं। ज्यों ही रामपाल के कुछ अनुयायी जेल से जमानत पर बाहर आए उन्होंने प्रशासन पर दबाव बनाने की रणनीति शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रामपाल को देखने फिर उमड़े सैकड़ों लोग, तस्वीरें
5 of 7
सोशल नेटवर्क व मैसेज के जरिए उन्होंने अनुयायियों को सूचना भेजी और 18 मार्च को हिसार में पहुंचने का न्यौता दिया गया। इतना ही नहीं प्लानिंग के तहत ही अनुयायियों ने एक दिन पहले जाट धर्मशाला में 35 सौ रुपये में एक बड़ा हाल व लाइब्रेरी बुक करवा दी।
विज्ञापन
रामपाल को देखने फिर उमड़े सैकड़ों लोग, तस्वीरें
6 of 7
रामपाल को देखने पहुंचे कई अनुयायियों से मीडिया ने बात की। उनमें से अधिकतर अनुयायियों ने यही कहा कि वे दर्शन करने के लिए हिसार आए हैं। उन्हें कोर्ट में पेशी के दौरान दर्शन करने थे।
अनुयायियों ने कहा कि वे शांतिप्रिय तरीके से यह सब कर रहे थे पुलिस ने उन्हें बंधक बना लिया। नागौर से आए रामपाल के अनुयायी रामपाल ने कहा कि पुलिस ने उन्हें दर्शन नहीं करने दिए। वे हर हल में दर्शन कर जाएंगे।