फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए एक शख्स से, जो 10 युवकों को फांसी से बचाने को जाएगा दुबई

Mon, 12 Dec 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
सरबत दा भला ट्रस्ट के चेयरमैन एसपी ओबेरॉय
हम आपको एक ऐसे शख्स से मिलाते हैं, जिसने 10 पंजाबी युवकों को फांसी की सजा से बचाने का बीड़ा उठाया है और इसके लिए वे अब दुबई जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
सरबत दा भला ट्रस्ट के चेयरमैन एसपी ओबेरॉय
ये हैं नामी बिजनेसमैन और सरबत दा भला ट्रस्ट के चेयरमैन एवं समाज सेवी एसपी सिंह ओबराय। जो ब्लड मनी देकर दुबई की आबुधाबी जेल में बंद 10 पंजाबी युवकों को बचाएंगे। उन पर पाकिस्तानी नागरिक की हत्या का दोष है और उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई है। वे दुबई जाकर उस पाक परिवार की तलाश करेंगे, जिनके सदस्य की करीब डेढ़ साल पहले भारतीय नागरिकों के साथ झगड़े में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
सरबत दा भला ट्रस्ट के चेयरमैन एसपी ओबेरॉय
ओबराय के अनुसार, 26 अक्टूबर को कोर्ट ने इन युवकों को फांसी की सजा सुनाई थी। 4 नवंबर को युवाओं ने कोर्ट में सरकारी वकील करने की अपील की थी। कोर्ट ने अब 21 दिसंबर की तारीख लगाई है। इस बीच अगर दुबई में उन्हें वह पाक परिवार मिल जाए तो वे उसे ब्लड मनी लेकर भारतीय नागरिकों को माफी देने की पेशकश करेंगे। कई बार हादसे का शिकार परिवार ब्लड मनी लेकर माफ कर देते हैं।

 

4 of 5
सरबत दा भला ट्रस्ट के चेयरमैन एसपी ओबेरॉय
ओबराय ने बताया कि वे रविवार को दुबई पहुंच जाएंगे। मामले में 11 लोगों पर मुकदमा चलाया गया था, जिसमें से एक को जुर्माना लेकर छोड़ दिया गया। वहीं, अन्य 10 को फांसी की सजा सुनाई गई है। बता दें, वर्ष 2013 में 1.2 मिलियन डॉलर ब्लड मनी देकर एसपी ओबराय ने 17 भारतीयों को फांसी की सजा से बचाया था। उन्हें उम्मीद है कि इस बार भी उनके प्रयास सफल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसपी सिंह ओबराय, चेयरमैन, सरबत दा भला
इन युवाओं को बचाने की कोशिशः सतमिंदर सिंह- बरनाला, चंद्रशेखर- होशियारपुर, हरजीत सिंह- नवांशहर, अजय कुमार- नवांशहर, हरजिंदर सिंह- मोगा, कुलविंदर सिंह- लुधियाना, धर्मवीर सिंह-लुधियाना, तरसेम सिंह-अमृतसर, गुरुप्रीत सिंह- पटियाला, जगजीत सिंह-गुरदासपुर, टोनी-बटाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें