पहाड़ी पर मिसाइल जैसा 6 फीट लंबा जिंदा बम मिला तो एयरफोर्स और आईटीबीपी अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए। आप भी देखिए तस्वीरों में।
विज्ञापन
2 of 7
मोरनी हिल्स में मिला मिसाइल जैसा जिंदा बम
पंचकूला के साथ लगते मोरनी हिल्स इलाके में बरवाला पहाड़ी एरिया में यह बम शैल मिला, लेकिन एयरफोर्स के ऑफिसर इसे अपना होने से मना कर रहे हैं। बम पर शाइन बिल्डर और 0038 एससीडब्ल्यू-15-16 सीएमएस-एच लिखा है। इसका वजन करीब 5 से 7 क्विंटल है। ये आगे से नुकीला और मिसाइल की तरह है। आर्मी के एक रिटायर्ड अधिकारी बताते हैं कि ऐसे शेल एयरफोर्स के होते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
मोरनी हिल्स में मिला मिसाइल जैसा जिंदा बम
एयरफोर्स अफसरों का कहना है कि जहां बम मिला, हुडा का सेक्टर 30 उस से करीब मिनट के रास्ते यानी किलोमीटर की दूरी पर हैं। वहीं बरवाला गांव तो पास ही है। अगर ये ब्लास्ट होता तो 4 से 5 किलोमीटर के एरिया को क्षतिग्रस्त कर सकता है। पुलिस और आर्मी पहरा लगाकर बैठी हुई थीं, वहीं एक्सपर्ट्स लेट नाइट तक कोई डिसीजन ही नहीं ले पाए कि इसे लेकर कैसे जाएं या डिफ्यूज कैसे करें। बाद में इसे सांइटिस्ट अपने साथ ले गए।
4 of 7
मोरनी हिल्स में मिला मिसाइल जैसा जिंदा बम
पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी शुक्रवार शाम बेरवाला के पास सड़क पर काम कर रहे थे। झाड़ियों में धमाका हुआ। वे डर गए। अंधेरा में किसी ने ऊपर जाने की हिम्मत नहीं की। शनिवार सुबह काम पर आए तो उन्होंने एरिया की पीसीआर को बताया। इसके बाद पीसीआर कर्मी और पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी ऊपर गए। वे यहां बम देखकर डर गए और पुलिस कंट्रोल रूम में जानकारी दी।
विज्ञापन
5 of 7
मोरनी हिल्स में मिला मिसाइल जैसा जिंदा बम
चंडी मंदिर थाना प्रभारी हरभजन मौके पर पहुंचे और सेना, एयरफोर्स एवं आईटीबीपी को मामले के बारे में अवगत कराया। इसके बाद मौके पर कई अधिकारी पहुंच गए। यह बम मोरनी की ओर जाते समय बाईं तरफ बेरवाला गांव के जंगल में पड़ा था। सूत्र बता रहे हैं कि मोरनी के रिहायशी इलाके से करीब 500 मीटर की दूरी पर जंगलों में यह बम शेल ऊपर से गिराया गया है, लेकिन गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
6 of 7
मोरनी हिल्स में मिला मिसाइल जैसा जिंदा बम
इस बम शेल पर अंग्रेजी में शाइन बिल्डर लिखा है। जिसकी लंबाई करीब 6 फुट और करीब 1 फुट से ज्यादा डायामीटर है। इस बम शेल का वजन करीब 5 क्विंटल है। यह बम शेल यहां जंगलों में कहां से और कैसे आया, इस मामले में सेना एवं एयरफोर्स के अधिकारी काफी चिंतित नजर आए। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।
देर रात तक सभी अधिकारी मौके पर ही मौजूद रहे। इसके बाद आर्मी ने बम स्क्वॉएड दस्ता बुला लिया। एयरफोर्स विंग कमांडर एलके स्वामी की अगुवाई में एयरफोर्स की टीम जांच करने पहुंची। प्रशासन की तरफ से तहसीलदार राजेश पूनिया, नायब तहसीलदार रुपिंदर मौके पर पहुंचे।