स्टेज से लेकर बिग बॉस, बॉलीवुड और फिल्मों तक पहुंचने वाली सपना चौधरी कई बड़े विवादों से लोगों की नींद तक उड़ा चुकी हैं, जानिए ऐसी ही 5 कंट्रोवर्सी के बारे में।
विज्ञापन
2 of 6
Sapna Choudhary
रागिनी को लेकर विवाद, खा लिया था जहर
सपना चौधरी सुर्खियों में आई, रागिनी विवाद के चलते जहर खाने पर। 17 फरवरी 2016 को गुड़गांव के चक्करपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सपना चौधरी ने रागिनी 'बिगड़ग्या' गाईं थीं। इस रागिनी के जरिए उन्होंने दलितों पर सवाल उठाए थे और जातिसूचक शब्द बोले थे। इसके खिलाफ हिसार में बहुजन आजाद मोर्चा ने शिकायत दर्ज कराई। फिर सपना चौधरी के खिलाफ गुड़गांव में एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर सपना चौधरी के बारे में भद्दे कमेंट्स किए गए। इससे तंग होकर सपना ने जहर खा लिया था, पर वे बच गईं।
विज्ञापन
3 of 6
sapna chaudhary
पुलिस के साथ तस्वीरों पर हुआ थ विवाद
जून 2017 में सोशल मीडिया पर सपना चौधरी की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में सपना एक कमरे में बैठी मेकअप कर रही थीं कि एक पुलिस वाला आ पहुंचता है। कुछ तस्वीरों में वे पुलिस के साथ चल रही थीं। खबर आई कि पुलिस ने छापा मारकर सपना चौधरी को पकड़ा था। दरअसल ये फोटो हरियाणा के फतेहाबाद शहर में स्थित एक मैरिज पैलेस के कमरे में क्लिक किया गया था। फोटो में उनके पास खड़े पुलिस अधिकारी कोई और नहीं, बल्कि फतेहाबाद के सिटी एसएचओ सोमबीर ढाका हैं। सोमबीर को उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
4 of 6
Sapna Choudhary
गाने को लेकर मिला 7 करोड़ का लीगल नोटिस
2 मार्च 2018 को रिलीज हुई सपना चौधरी की फिल्म ‘वीरे की वेडिंग’ के गाने ‘हट जा ताऊ’ को लेकर जमकर बवाल हुआ था। यह गाना सपना चौधरी पर फिल्माया गया है। हरियाणवी गायक विकास कुमार ने सपना चौधरी समेत फिल्म की पूरी स्टारकास्ट को 7 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा। फिल्म डायरेक्टर आशु त्रिखा, अभिनेता जिम्मी शेरगिल, सिंगर सुनिधि चौहान, डांसर सपना चौधरी समेत 16 लोगों के नाम शामिल है। मामला ‘हट जा ताऊ पाछे नै’ गाने के कॉपीराइट का है। सपना चौधरी ने इसका कड़ा जवाब भी दिया था।
विज्ञापन
5 of 6
Sapna Choudhary
अर्शी खान ने दर्ज कराई थी एफआईआर
सपना चौधरी बिग बॉस 11 के घर में नजर आई थीं। यहां उन्हें काफी पसंद किया गया था, लेकिन एक विवाद हो गया था। दरअसल, शो में सपना ने अर्शी खान के गोवा पुणे स्कैंडल के बारे में बोल दिया था। यह सुनकर अर्शी खान भड़क गई थीं। नतीजा ये हुआ कि अर्शी के प्रचारक ने सपना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी थी। बिग बॉस शो में सपना एक दबंग कंटेस्टेंट के तौर पर देखी गई, वहीं उनका गुस्सा भी सबको नजर आया, लेकिन सबसे ज्यादा पसंद किया गया शो में उनका डांस।
बिग बॉस में अर्शी-आकाश पर निकला ली थी चप्पल
बिग बॉस में सपना चौधरी अपने ठेठ अंदाज और ठेठ बोली को लेकर भी विवाद में रही। देखा जाए तो शो में उनकी गुंडई देखने को मिली। शो में एक बार वे अर्शी खान और आकाश डडलानी पर भड़क गई थीं। उन्हें इतना गुस्सा आ गया कि चप्पल निकालकर उन पर हमला कर दिया था। वहीं इस शो के बाद सपना चौधरी कामयाबी के शिखर पर पहुंच गई। अब देश भर में उनके स्टेज शो हो रहे हैं। बॉलीवुड में एंट्री हो चुकी है, अब उनकी एक मूवी आ रही है। सपना के राजनीति में जाने की अटकलें भी लगी थीं।