फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्दों से नफरत करती हैं सपना चौधरी, जानिए 10 ऐसे राज, जानते नहीं होंगे आप

Thu, 30 Nov 2017 05:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
Sapna Chaudhary
सपना चौधरी बिग बॉस 11 से बाहर हो चुकी हैं। वहीं शो के दौरान पता चला कि वे मर्दों से नफरत करती हैं, पढ़ें सपना की निजी जिंदगी के 10 ऐसे राज, जिन्हें जानता नहीं कोई।
विज्ञापन

2 of 10
सपना चौधरी
सपना चौधरी का असली नाम सुष्मिता सेन था। 1995 में सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स बनी थीं, तो उनकी बुआ ने सपना का यह नाम रख दिया। लेकिन उनके मां-बाप ने स्कूल में उनका नाम सपना चौधरी लिखवा दिया, तब से वे इसी नाम के साथ जीने लगीं।
विज्ञापन

3 of 10
सपना चौधरी
सपना चौधरी पुलिस अफसर बनना चाहती थीं, लेकिन घर को संभालने की जिम्मेवारी में उन्होंने अपने इस सपने का गला घोंट दिया। सपना के घर में उनका एक छोटा भाई, बड़ी बहन और मम्मी हैं। बहन शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं।

4 of 10
सपना चौधरी
बिग बॉस शो के दौरान सपना ने अपने बारे में बताते हुए कई खुलासे किए। सपना ने बताया कि उसकी बहन की दो शादियां हुईं, लेकिन दोनों फेल। इसलिए उनका लड़कों पर से विश्वास उठ गया। इसीलिए उन्होंने अभी तक शादी नहीं की।
विज्ञापन

5 of 10
Sapna Chaudhary
सपना ने ये भी बताया कि उनको एक लड़का पसंद है। सपना ने कहा कि जिन लड़कों ने मुझे पसंद किया वो मुझे कभी पसंद नहीं आए और मैं जिसे पसंद करती हूं वो किसी काम का नहीं है। उससे कुछ कहना ही बेकार है।
विज्ञापन

6 of 10
सपना चौधरी
सपना खुद कहती हैं कि मैं शादी-वादी नहीं करना चाहती। मेरा फोकस पैसों पर है। हार्ट अटैक से पापा की मौत हो गई थी, उस वक्त घर की हालत ऐसी थी कि घर गिरवी रखना पड़ा, लेकिन अब वो उनका अपना हो गया है।
विज्ञापन

7 of 10
सपना चौधरी
सपना कहती हैं कि मेरे दोस्त बहुत कम हैं। स्कूल में भी दोस्त नहीं रहे। लड़कियां तो मुझे बहुत चीप लगती हैं। वो स्कूल में सीरियल की बातें करती थीं। जो मुझे कभी पसंद नहीं आई। मैं सबसे पीछे बैठती थी और फ्री पीरियड में सो जाती थी।

8 of 10
sapna chaudhary
सपना ने इसकी वजह भी बताई। सपना ने कहा कि मैं रात में शो करके आती थी और सुबह स्कूल जाती थी। इसलिए स्कूल में सोती थी। टीचर भी मुझसे कहते थे कि सो जाओ क्योंकि उन्हें पता होता था कि मैं शो करके आई हूं।'

9 of 10
सपना चौधरी
सपना बताती हैं कि उनकी मां नहीं चाहती थीं कि वो बिग बॉस शो में आए। शो के बारे में सुनकर वे रोने लग गई थीं, लेकिन सपना के भाई ने उन्हें सपोर्ट किया, मां को समझाया और फिर वे शो में आ पाईं।
विज्ञापन

10 of 10
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी
सपना नहीं चाहती उनका भाई करन इस प्रोफेशन में आए, इसलिए वो हमेशा करन को इससे दूर रखती हैं। करन अभी पढ़ाई कर रहा है। वो फिलहाल सपना को उनके काम में पूरा सपोर्ट करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें