सपना चौधरी काफी जिंदादिल इंसान भी हैं, जिसका जीता-जागता उदाहरण है यूट्यूब पर वायरल हो रहा उनका ये वीडियो, देखकर सेल्यूट करेंगे आप।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
सपना चौधरी
ये वीडियो एक हॉस्पिटल का है। सपना चौधरी सड़क हादसे में एक पैर गंवाने वाली प्रीति से मिलने के लिए रोहतक पीजीआई पहुंची। इस दौरान सपना ने प्रीति का एक लाख रुपये की आर्थिक मदद भी सौंपी। मुलाकात के दौरान सपना ने प्रीति को गले लगाकर प्रोत्साहित किया और उसे चिंता न करने की सलाह दी। सपना ने प्रीति के साथ सेल्फी ली और हर समय मुसीबत में साथ खड़ा रहने का वादा भी किया।
विज्ञापन
3 of 8
सपना चौधरी
शनिवार को पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के अस्थि रोग विभाग के वार्ड 12 में हरियाणवी डांसर और बॉलीवुड कलाकार सपना चौधरी, एमडीयू के डीएसडब्ल्यू विभाग से डॉ. जगबीर राठी व डॉ. प्रताप राठी घायल प्रीति से मिलने पहुंचे। घायल से मिलने के बाद सपना ने पीड़ित परिजनों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सभी को ऐसे परिवार की मदद करना नैतिक कर्तव्य बनता है।
4 of 8
sapna chaudhary
सपना ने कहा कि यदि सभी मिलकर प्रीति की मदद करेंगे तो वह अकेला महसूस नहीं करेगी। क्योंकि ऐसे समय में अकेलापन क्या होता है, उनसे बेहतर कौन समझ सकता है। इसके साथ ही वह सरकार से इस बात पर भी बात करेंगी कि छात्रा को आय का साधन उपलब्ध कराए। सपना चौधरी के साथ आए डॉ. जगबीर राठी ने बताया कि प्रीति एमडीयू की छात्रा है। उन्होंने सपना चौधरी से उसके बारे में बात की तो सपना ने मदद करने की बात कही।
विज्ञापन
5 of 8
Sapna Chaudhary
हुआ यूं कि 20 मार्च को सुबह करीब आठ बजे आंवल गांव के बस स्टैंड पर तीन छात्राएं खड़ी थी। तीनों ही छात्राएं बस का इंतजार कर रही थी। तभी अचानक से एक ट्रक आया और छात्राओं को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें कविता और आरती को हल्की चोटें आईं लेकिन प्रीति का एक पैर ही कट कर अलग हो गया। तब से प्रीति पुत्री सहीराम का इलाज पीजीआइ के हड्डी रोग विभाग के तहत वार्ड संख्या 12 में चल रहा था।
विज्ञापन
6 of 8
डांसर सपना चौधरी
परिवार की आर्थिक हालत कमजोर होने के कारण उनके पास दवाई के भी रुपये नहीं थे। प्रीति के कॉलेज की प्राध्यापिकाओं और प्राचार्या डा. आशा अह्लावत ने काफी धनराशि जुटाई थी और प्रीति की मदद की थी। प्रीति अपने छह भाई-बहनों में पांचवें नंबर पर है। सबसे बड़ी बहन मंजू, वीरेंद्र, संजीव, पूजा, प्रीति और सबसे छोटी बहन सरिता है। 2012 में ही पिता की बीमारी के कारण मौत हो जाने से आय का कोई भी स्त्रोत नहीं है।
विज्ञापन
7 of 8
डांसर सपना चौधरी
इसके बाद से पूरे परिवार की जिम्मेदारी दोनों भाइयों पर ही आ गई थी। किसी तरह से ही दोनों भाई मजदूरी कर परिवार को पाल रहे थे। जिस के बाद से यह हादसा हो गया था। परिजनों के सामने संकट खड़ा हो गया था कि जहां दो वक्त की रोटी का जुगाड़ भी नहीं है, वहां प्रीति का महंगा इलाज कैसे कराएंगे। जगबीर राठी ने प्रीति के बारे में सपना चौधरी को बताया तो वे भावुक हो गईं। फिर उन्होंने प्रीति की मदद करने को कदम बढ़ाए।
इस दौरान सपना चौधरी ने एक सवाल के जवाब में बताया कि उन्हें स्टेज से आज भी प्रेम है, वह ईवेंट भी कर रही हैं, बस उनका लेवल अप हुआ है। वह बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर रही हैं, लेकिन वह इसका खुलासा नहीं कर सकती। उनके पास लोकल के साथ बॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट हैं, जिन पर वह काम कर रही हैं।