डांसर सपना चौधरी के करोड़ों चाहने वालों के लिए दो गुड न्यूज। आखिरकार उनका एक बड़ा सपना पूरा होने जा रहा है और अब वे एक नये अंदाज में नजर आएंगी।
विज्ञापन
2 of 8
सपना चौधरी
- फोटो : Self
दरअसल, हरियाणवी गानों में धूम मचाने वाली सपना चौधरी अब बॉलीवुड में भी धूम मचाने के लिए आ रही है। सपना चौधरी 15 दिसंबर को रिलीज हो रही बॉलीवुड फिल्म भांगओवर में आइटम सॉन्ग में नजर आएंगी। यह आइटम सॉन्ग फिल्म रिलीज होने से पहले ही वायरल होकर धमाल मचा रहा है।
विज्ञापन
3 of 8
Sapna Chaudhary
वहीं सपना चौधरी आजकल फिल्म 'नानू की जानू' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म एक सुपरनैचुरल लव स्टोरी है, जिसमें मशहूर एक्टर अभय देओल और 'सिटीलाइट्स' फेम एक्ट्रेस पत्रलेखा भी होंगी। शूटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं।
4 of 8
सपना चौधरी
सपना चौधरी की इस फिल्म को फराज हैदर डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म अप्रैल 2018 में रिलीज होगी। मिली जानकारी के अनुसार इस लव ट्राइएंगल में सपना चौधरी की अहम भूमिका होगी। फिल्म का पोस्टर पहले ही रिलीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 8
सपना चौधरी
दूसरी ओर, भैंगओवर फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा, जयदीप अहलावत, हेमंत पांडे के साथ-साथ पांच बच्चे किरदार निभा रहे हैं। शनिवार को सनसिटी सिनेमा में बात करते हुए अभिनेता यशपाल शर्मा ने बताया कि इस फिल्म में प्रसिद्ध हरियाणवी लोक गायक केडी व एमडी ने टाइटल सॉन्ग गाया है।
विज्ञापन
6 of 8
सपना चौधरी
फिल्म पांच युवाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अलग-अलग राज्यों से संबंध रखते हैं। ये युवा कॉलेज टाइम में मजाक-मजाक में होली के अवसर पर भांग पी लेते हैं। इसी भांग के नशे में ये युवा ऐसा काम कर जाते हैं, जिससे उन्हें काफी शोहरत मिलती है। जब उनका नशा उतरता है तो उन्हें यह याद ही नहीं रहता कि उन्होंने काम क्या किया है।
विज्ञापन
7 of 8
Sapna Chaudhary
फिल्म का म्यूजिक टी सीरिज दे रही है। बिग बॉस में धूम मचाने के बाद सपना चौधरी इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है। खास बात यह है कि इस फिल्म के डायरेक्टर हिसार के सेक्टर 16-17 निवासी महेंद्र सिंह सानीवाल हैं, जो पहली बार बतौर डायरेक्टर व प्रोड्यूसर आ रहे हैं।
मूवी देशभर के करीब 500 स्क्रीन पर लॉन्च होगी। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा के कलाकार भी देशभर में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एक कॉमेडी से परिपूर्ण फैमिली फिल्म है, जिसे पूरे परिवार के साथ देखा जा सकता है।