फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी को टक्कर देती थी ये डांसर, लाखों चाहने वाले, पर अंत बड़ा दुखद

Fri, 20 Oct 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की हत्या
सपना चौधरी तो अपने चाहने वालों की दुआओं से मौत के मुंह से बच निकली, लेकिन किस्मत हर किसी पर मेहरबान नहीं होती। इनके भी लाखों प्रशंसक थे, पर अंत दुखद हुआ।
विज्ञापन

2 of 6
हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की हत्या
बात हो रही है, सपना चौधरी की तरह हरियाणा की एक और मशहूर सिंगर डांसर 23 वर्षीय हर्षिता दहिया की। इनकी मंगलवार को पानीपत के नजदीक इसराना में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इन्हें चार गोलियां मारी गईं थी और टारगेट भी हर्षिता ही थी। क्योंकि उनके साथ गाड़ी में सवार किसी और शख्स को चोट तक नहीं आई।
विज्ञापन

3 of 6
Haryanvi singer Harshita Dahiya
हर्षिता चमराड़ा में किसान मिशन कार्यक्रम में प्रस्तुति देने आई थी। और शाम करीब चार बजे आई-10 कार में अपने ड्राइवर दो अन्य सहयोगियों के साथ वापस जा रही थी। उनकी कार जैसे ही चमराड़ा गांव से काकोदा की तरफ चली तो पीछे से काले रंग की फोर्ड फिगो गाड़ी आई और उनकी गाड़ी के आगे खड़ी हो गई।

4 of 6
Haryanvi singer Harshita Dahiya
जैसे ही कार रुकी, कुछ युवक उतरे और उन्होंने हर्षिता के ड्राइवर, सहयोगी लड़के संजीव निवासी गुमड़ व निशा निवासी बल्लभगढ़ को नीचे उतार दिया और गाड़ी की पिछली सीट पर बैठी हर्षिता पर ताबड़-तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने उसकी कनपटी और गर्दन में पांच से छह गोलियां मारीं।
विज्ञापन

5 of 6
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
हर्षिता के बारे में कहा जाता है कि वह सपना चौधरी को सीधी टक्कर देती थी। हर्षिता पिछले लगभग डेढ़ साल से स्टेज शो कर फेमस हुई थी। वह इंटरनेट पर भी काफी पॉपुलर थी। अपने फेसबुक पेज पर वह लगातार अपने वीडियो अपलोड करती रहती थी। हर्षिता का सुहाग रात वाला गाना काफी लोकप्रिय हुआ था। वह अलग-अलग सिंगर के साथ अभी तक 7 से ज्यादा एलबम कर चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
हर्षिता मूल रूप से सोनीपत के नाहरा-नाहरी गांव की रहने वाली थी लेकिन वह काफी लंबे समय से नरेला रह रही थी। हर्षिता के माता-पिता की मौत हो चुकी है। बताया जाता है कि उसके परिवार में दो बहने और हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। आजकल हर्षिता दिल्ली में अपनी मौसी के घर रहती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें