हरियाणवी सिंगर डांसर सपना चौधरी के दीवानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बहुत जल्द वे एक नए लुक में नजर आएंगी, जिसे देखकर पागल हो जाएंगे सभी।
विज्ञापन
2 of 9
सोशल मीडिया पर वायरल हुई सपना चौधरी की फोटो
दरअसल सपना चौधरी को बॉलीवुड से ऑफर आ रहे हैं। वे जल्दी एक आइटम नंबर करती नजर आ सकती है। इसका खुलासा उन्होंने खुद फतेहाबाद में गत रविवार को हुए कार्यक्रम में पत्रकारों से बात करते हुए किया।
विज्ञापन
3 of 9
सोशल मीडिया पर वायरल हुई सपना चौधरी की फोटो
सपना चौधरी ने बताया कि जुलाई तक आइटम सॉन्ग और फिल्म में लीड देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही वे किसानों व देश की रक्षा कर रहे फौजियों पर एक गीत भी लेकर आएंगी, जो सभी को बहुत पसंद आएगा।
4 of 9
सोशल मीडिया पर वायरल हुई सपना चौधरी की फोटो
दूसरी ओर, सपना ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटो के बारे में भी बात की। सपना ने कहा कि उनका एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके पुलिस रेड में पकड़े जाने की बात कही जा रही है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है।
विज्ञापन
5 of 9
सोशल मीडिया पर वायरल हुई सपना चौधरी की फोटो
सपना ने बताया कि फोटो हरियाणा के फतेहाबाद शहर में स्थित एक मैरिज पैलेस के कमरे में क्लिक किया गया था। फोटो में उनके पास खड़े पुलिस अधिकारी कोई और नहीं, बल्कि फतेहाबाद के सिटी एसएचओ सोमबीर ढाका हैं।
विज्ञापन
6 of 9
सोशल मीडिया पर वायरल हुई सपना चौधरी की फोटो
सपना ने बताया कि सोमबीर को उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। कार्यक्रम के बाद जब वे अपने कमरे में चाय पीने के लिए आईं तो सिटी एसएचओ उन्हें उनकी गाड़ी तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए आ गए। इसी दौरान किसी ने ये फोटो क्लिक कर लिया।
विज्ञापन
7 of 9
सोशल मीडिया पर वायरल हुई सपना चौधरी की फोटो
बता दें कि सपना चौधरी का शुरु से ही विवादों से चोली-दामन का नाता रहा है। अभी कुछ समय पहले ही वो एक बार फिर से उस समय विवादों में आ गई थी जब उन्होंने एक जाति विशेष को लेकर एक अभ्रद गीत गा दिया था और उन पर सब ओर से मुसीबतों ने घेर लिया था।
8 of 9
सोशल मीडिया पर वायरल हुई सपना चौधरी की फोटो
इस मामले में पूरे प्रदेश में कई जगह उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए थे और उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद उनकी गिरफ्तारी तय मानी जा रही थी। हालांकि सपना कई बार अपने गीत के लिए माफी भी मांग चुकी थी। लेकिन चारों ओर से बढ़ते गिरफ्तारी के दबाव व परेशानियों से तंग आकर गायिका सपना चौधरी ने जहर खाकर जान देने का भी प्रयास किया था।
उस समय बहादुरगढ़ के एक अस्पताल में लगभग एक माह तक सपना चौधरी का उपचार चला था। इसके बाद सपना चौधरी एक बार फिर से आजकल कार्यक्रमों में अपने लटके-झटकों से लोगों को दीवाना बनाने पर लगी हुई हैं। उनके स्टेज शो की कीमत भी लाखों में जा रही है और उनके कार्यक्रमों में हजारों की तादाद में लोग जुटने लगे हैं, जिसमें हर उम्र के लोग शामिल होते हैं।