फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी के करोड़ों चाहने वालों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी, जानिए

Thu, 30 Nov 2017 05:11 PM IST
शील भारद्वाज/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
सपना चौधरी
सिंगर डांसर सपना चौधरी ने बिग बॉस से लौटने के बाद अपने करोड़ों चाहने वालों को बहुत बड़ी खुशखबरी दी है, जानकर खुशी से उछल पड़ेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
Sapna Chaudhary
दरअसल, सपना चौधरी अपने घर लौट आई हैं। वहीं लौटने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिंगर डांसर ने बताया कि वे लगातार तीन सप्ताह तक हरियाणवी लोक संगीत और नृत्य के मंच से अलग रही। वे अपने चाहने वालों से दूर रहीं, क्योंकि बिग बॉस के घर जाने से पहले उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए थे।
विज्ञापन

3 of 6
सपना चौधरी
सपना ने कहा कि अब एक बार फिर धमाल मचाने का वक्त आ गया है। मेरे प्रशंसकों का इंतजार खत्म होने वाला है। मैं जल्द ही अपने मंच पर हाजिर हो जाऊंगी। यकीन है कि प्रशंसक भविष्य में भी मेरी हरेक प्रस्तुति को हाथों-हाथ लेंगे। सपना ने कहा कि मैं उन लाखों लोगों की दिल से फैन हूं, जो मेरी कला के फैन हैं।

4 of 6
Sapna Chaudhary
दूसरी ओर, सपना चौधरी पर गुरुग्राम में एससी, एसटी एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर को गलत करार देते हुए इसे रद्द करवाने की मांग के साथ दाखिल याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनवाई 29 जनवरी तक टाल दी है। याचिका में बताया गया कि पिछले साल सपना ने चकरपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में रागिनी प्रस्तुत की थी।
विज्ञापन

5 of 6
Sapna Chaudhary
इसमें एक जाति विशेष पर टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए खांडसा गांव के सतपाल तंवर नामक व्यक्ति ने कहा था कि उनके द्वारा गाई गई रागिनी से एससी एसटी वर्ग के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने एससी एसटी एक्ट के तहत याची पर एफआईआर दर्ज करवा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sapna Chaudhary
सपना ने याचिका में कहा कि यह रागिनी विभिन्न लोक गायक पिछले 4 दशकों से भी अधिक समय से विभिन्न कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जा रही है। इस मामले में उन्हें टारगेट किया जा रहा है और उनका किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें