रामपाल और उसके 905 अनुयायियों की पेशी होनी थी। इस दौरान अनुयायियों की पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस ने उन पर जमकर लाठियां बरसाईं। तस्वीरें।
विज्ञापन
पेशी के दौरान रामपाल समर्थकों की पुलिस से तीखी झड़प, तस्वीरें
2 of 14
हिसार में परमात्मा के दर्शन करने हिसार पहुंचो... यह मैसेज मिलते ही बड़ी संख्या में रामपाल के अनुयायी धारा 144 तोड़ते हुए अदालत परिसर के बाहर पहुंच गए। समर्थकों ने हाथों में बैनर लेकर रामपाल के समर्थन में नारे लगाए।
विज्ञापन
पेशी के दौरान रामपाल समर्थकों की पुलिस से तीखी झड़प, तस्वीरें
3 of 14
इस दौरान अनुयायियों ने पूरा रोड जाम कर दिया। जाम खुलवाने की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अनुयायियों को खदेड़ दिया। साथ ही धारा 144 को तोड़ने व रास्ता जाम करने के आरोप में पांच महिलाओं सहित 32 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पेशी के दौरान रामपाल समर्थकों की पुलिस से तीखी झड़प, तस्वीरें
4 of 14
शुक्रवार को रामपाल सहित उसके करीब 905 लोगों की अदालत में पेशी थी। रामपाल के समर्थकों को मोबाइल के जरिए मैसेज पहुंचा, जिसके बाद उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली व हरियाणा से बड़ी संख्या में समर्थक सुबह छह बजे से ही अदालत परिसर के बाहर जुटने शुरू हो गए। सुबह करीब नौ बजे संख्या अधिक होने पर पुलिस समर्थकों को संभालने में असमर्थ होती दिखी।
विज्ञापन
पेशी के दौरान रामपाल समर्थकों की पुलिस से तीखी झड़प, तस्वीरें
5 of 14
पुलिस ने समर्थकों को सड़क खाली कर फुटपाथ पर बैठने का निर्देश दिया। समर्थक पेशी बताते हुए अंदर जाने का प्रयास करते दिखे। इसके बाद पुलिस ने करीब दस बजे लाइन लगवा कर कागजात की जांच कर पेशी पर आए लोगों को अंदर जाने दिया। मौके पर डीएसपी जयपाल तथा डीएसपी परमजीत समोता ने पहुंचकर व्यवस्था को संभाला।
विज्ञापन
पेशी के दौरान रामपाल समर्थकों की पुलिस से तीखी झड़प, तस्वीरें
6 of 14
इसके अलावा समर्थकों ने रामपाल की फोटो वाला बैनर लेकर मिलने दो या मरने दो के नारे लगाने शुरू कर दिए। धीरे-धीरे गेट ओर बढ़ते समर्थकों को पुलिस ने वापस खदेड़ना शुरू किया। करीब एक घंटे में पुलिस ने दोनों सड़कों को खाली करा दिया। इस दौरान पुलिस ने कुछ लोगों को काबू कर गाड़ी में बैठा लिया।
विज्ञापन
पेशी के दौरान रामपाल समर्थकों की पुलिस से तीखी झड़प, तस्वीरें
7 of 14
रामपाल समर्थकों ने राजगढ़ रोड पर नहर के पुल पर दोनों ओर खड़े होकर जाम लगा दिया। जानकारी मिलने पर डीसएपी मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने पर समर्थकों ने जाम खोल दिया। इसके बाद पुलिस ने समर्थकों को पुल को खाली कराया।
पेशी के दौरान रामपाल समर्थकों की पुलिस से तीखी झड़प, तस्वीरें
8 of 14
रामपाल समर्थकों ने अपने सहयोगियों के लिए पानी व खाने का प्रबंध भी किया। कुछ समर्थकों ने आलू छोले व पूरी का प्रसाद वितरित किया। कई बार पानी के पाउच भी बांटे गए। समर्थकों ने केले सहित अन्य खाद्य सामग्री भी बांटी।
पेशी के दौरान रामपाल समर्थकों की पुलिस से तीखी झड़प, तस्वीरें
9 of 14
अदालत परिसर के बाहर पहुंचने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे भी थे। महिलाओं को हटाने के लिए महिला पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई महिलाओं को बस में बैठाया गया।
पेशी के दौरान रामपाल समर्थकों की पुलिस से तीखी झड़प, तस्वीरें
10 of 14
रामपाल समर्थकों ने शुक्रवार को बरवाला का सच नाम की पुस्तक फिर से बांटी। पुलिस ने मौके से कुछ पुस्तक बरामद की। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को आपत्तिजनक सामग्री बांटने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी हिसार में यह पुस्तक वितरित की गई थी।
पेशी के दौरान रामपाल समर्थकों की पुलिस से तीखी झड़प, तस्वीरें
11 of 14
एसएचओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि धारा 144 को तोड़ने तथा रास्ता जाम करने के आरोप में कुल 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें 27 पुरुष व पांच महिलाएं शामिल हैं। इन सभी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
पेशी के दौरान रामपाल समर्थकों की पुलिस से तीखी झड़प, तस्वीरें
12 of 14
इस हंगामे के चलते देशद्रोह मामले में सेंट्रल जेल टू में बंद रामपाल सहित उसके करीब 270 अनुयायियों की पेशी नहीं हो सकी। बेल पर जेल से बाहर निकले 631 लोग कोर्ट में पेश हुए। रामपाल के दो अनुयायियों की पेशी न होने के कारण पूरे मामले की स्क्रीन बदल गई। कोर्ट को देश द्रोह के मुकदमा नंबर 428 में चार्ज लगाना था। दो लोगों की अनुपस्थिति के कारण कोर्ट चार्ज नहीं लगा पाई।
पेशी के दौरान रामपाल समर्थकों की पुलिस से तीखी झड़प, तस्वीरें
13 of 14
कोर्ट ने रामपाल व जेल में बंद 270 अनुयायियों को भी तारीख पर बुलाने का कोई औचित्य न समझते हुए उन्हें आगे की तारीख दे दी। अब रामपाल व उसके अनुयायियों को इस मामले में 1 अगस्त को कोर्ट में पेश होना है। इस तारीख पर भी कोर्ट में सभी ने हाजिरी नहीं लगाई तो चार्ज लगने का मामला कुछ और लंबा चल सकता है।
पेशी के दौरान रामपाल समर्थकों की पुलिस से तीखी झड़प, तस्वीरें
14 of 14
कानूनी जानकारों का मानना है कि देशद्रोह के मामले में कोर्ट को बृहस्पतिवार को चार्ज लगाना था। चार्ज लगने के बाद पूरे केस की पिक्चर साफ हो जाती। कोर्ट देशद्रोह की धारा हटाती है या फिर पुलिस द्वारा लगाई गई धारा बिल्कुल सही है इसका फैसला हो जाता। इसके बाद केस की सुनवाई शुरू हो जाती।