संत रामपाल और सरकार के बीच रार बढ़ती ही जा रही है। सोमवार को कोर्ट से मिली फटकार के बाद आरएएफ, सीआरपीएफ और पुलिस के जवान आश्रम की ओर बढ़ने लगे। इसी बीच वहां मौजूद कुछ अनुयायियों ने डीजल भरी केन और बाल्टी अपने शरीर पर डाल ली।
विज्ञापन
संत रामपाल के अनुयायी करने लगे आत्मदाह!
2 of 7
अनुयायियों ने पुलिस को चेतावनी दी कि अगर पुलिस कोई कार्रवाई करेगी तो वे आत्मदाह कर लेंगे। जब करीब एक दर्जन अनुयायियों ने अपने शरीर पर तेल डालकर आत्मदाह की धमकी दी तो पुलिस तुरंत आश्रम से करीब 30 मीटर दूर जाकर खड़ी हो गई।
विज्ञापन
संत रामपाल के अनुयायी करने लगे आत्मदाह!
3 of 7
टकराव के दौरान संत रामपाल के अनुयायियों ने न सिर्फ पुलिस कर्मियों की लाठियां छीनीं बल्कि उन्हें माइक से घोषणा कर खुली धमकी तक दे डाली। अनुयायियों ने कहा कि ‘सरकार हमें आतंकवादी बनाने की कोशिश न करे, हमने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं। यदि पुलिस कोई कार्रवाई करेगी तो हम उसका खुलकर जवाब देंगे।
संत रामपाल के अनुयायी करने लगे आत्मदाह!
4 of 7
इससे पहले हाईकोर्ट की फटकार के बाद बार-बार पैरामिलिट्री फोर्स और रेपिड एक्शन फोर्स शक्ति प्रदर्शन करती रहीं। दूसरी तरफ नारेबाजी होती रही। देर शाम पुलिस आश्रम से करीब 500 मीटर दूर लगे नाकों पर जाकर खड़ी हो गई। कुछ टुकड़ियां वापस बरवाला और हिसार लौट आईं।
विज्ञापन
संत रामपाल के अनुयायी करने लगे आत्मदाह!
5 of 7
टकराव के दौरान संत रामपाल के अनुयायियों ने न सिर्फ पुलिस कर्मियों की लाठियां छीनीं बल्कि उन्हें माइक से घोषणा कर खुली धमकी तक दे डाली। अनुयायियों ने कहा कि ‘सरकार हमें आतंकवादी बनाने की कोशिश न करे, हमने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं। यदि पुलिस कोई कार्रवाई करेगी तो हम उसका खुलकर जवाब देंगे।
विज्ञापन
संत रामपाल के अनुयायी करने लगे आत्मदाह!
6 of 7
पुलिस ने सोमवार शाम करीब चार बजे के बाद आश्रम के बाहर खड़े 190 वाहनों को कब्जे में लेकर संत के अनुयायियों को आश्रम के बाहर से हटाने की कोशिश तो आश्रम के करीब 2 हजार कमांडो आगे आ गए और हथियारों के साथ शक्ति प्रदर्शन कर पुलिस की कार्रवाई का विरोध जताने लगे। मगर रेपिड एक्शन फोर्स और पुलिस बल के कुछ आगे बढ़ने पर यह कमांडो हथियारों सहित वापस लौट गए।
हलकी झड़प के बाद अनुयायियों में जोश आ गया। उन्होंने पुलिस का सामना करना शुरू कर दिया और चंडीगढ़ हाईवे पर आकर बैठ गए। देर रात तक उन्होंने जाम नहीं खोला। बच्चे, महिलाएं और पुरुष हाईवे पर धरना देकर बैठे रहे। लाचार पुलिस यह सब देख वापस लौट गई। जाम के बाद स्थिति बदल गई। आश्रम के दोनों तरफ पुलिस के नाके लगे रहे। इधर-उधर आवाजाही एकदम बंद हो गई।