पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट की पिछले 14 दिनों से फटकार झेल रही हरियाणा पुलिस ने आखिरकार बुधवार शाम सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल को गिरफ्तार लिया। पांच हजार अनुयायियों से घिरे सतलोक आश्रम प्रमुख को सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों आश्रम में घुसकर गिरफ्तार किया। साभार: ANI से सभी फोटो
विज्ञापन
तस्वीरें: संत रामपाल गिरफ्तार, सतलोक पर जवानों का कब्जा
2 of 25
आश्रम पर सीआरपीएफ, आरएएफ और हरियाणा पुलिस के जवानों ने कब्जा कर लिया है। गिरफ्तारी की घोषणा आईजी हिसार अनिल राव ने की। साभार: फोटो ANI से।
विज्ञापन
तस्वीरें: संत रामपाल गिरफ्तार, सतलोक पर जवानों का कब्जा
3 of 25
आईजी हिसार अनिल राव ने बताया कि रामपाल को बृहस्पतिवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। इससे पूर्व मंगलवार रात से लेकर अब करीब 18 हजार अनुयायियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। साभार: फोटो ANI
तस्वीरें: संत रामपाल गिरफ्तार, सतलोक पर जवानों का कब्जा
4 of 25
इसके अलावा पुलिस ने संत के बेटे, भाई और प्रवक्ता राजकपूर समेत करीब 425 अनुयायियों को गिरफ्तार कर लिया है। 200 को अदालत में पेशकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। साभार: फोटो ANI
विज्ञापन
तस्वीरें: संत रामपाल गिरफ्तार, सतलोक पर जवानों का कब्जा
5 of 25
पुलिस ने रामपाल समेत कई लोगों के खिलाफ बरवाला थाने में देशद्रोह, हत्या का प्रयास, बवाल करने समेत अन्य कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है। साभार: फोटो ANI
विज्ञापन
तस्वीरें: संत रामपाल गिरफ्तार, सतलोक पर जवानों का कब्जा
6 of 25
बुधवार को एक घायल महिला के दम तोड़ने के बाद मरने वालों की संख्या छह हो गई है। सुबह ही आश्रम से पांच अनुयायियों के शव बाहर निकाले गए, जिन्हें अग्रोहा मेडिकल कालेज में रखा गया है। मरने वालों में रोहतक भगवती पुर निवासी संतोष (45), दिल्ली निवासी सविता (31), बिजनौर निवासी राजबाला (70) और पंजाब के संगरूर निवासी मलकीत कौर (50), रजनी (20) और एक डेढ़ साल का बच्चा शामिल है।
विज्ञापन
तस्वीरें: संत रामपाल गिरफ्तार, सतलोक पर जवानों का कब्जा
7 of 25
पुलिस का आश्रम खाली कराओ अभियान मंगलवार देर रात से ही शुरू हो गया था।
तस्वीरें: संत रामपाल गिरफ्तार, सतलोक पर जवानों का कब्जा
8 of 25
आईजी राव ने बताया है कि रात से शुरू किए गए अभियान के बाद करीब 18000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया और उन्हें सकुशल यहां से भिजवा दिया गया।
तस्वीरें: संत रामपाल गिरफ्तार, सतलोक पर जवानों का कब्जा
9 of 25
आश्रम के आसपास के गांवों के लोगों ने भी जमकर संत के खिलाफ गुस्सा निकाला। ग्रामीणों ने बुधवार रात को छह गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। उन्होंने 40 बसों और डेढ़ सौ अन्य गाड़ियों को तोड़ डाला, उनमें से सामान निकाल लिया। देर शाम ग्रामीणों ने तीन और गाड़ियों को आग लगा दी। दिन भर ग्रामीण पूरा नजारा देखते रहे और संत के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
तस्वीरें: संत रामपाल गिरफ्तार, सतलोक पर जवानों का कब्जा
10 of 25
रामपाल को सतलोक आश्रम से गिरफ्तार करके चंडीगढ़ लाई पुलिस।
तस्वीरें: संत रामपाल गिरफ्तार, सतलोक पर जवानों का कब्जा
11 of 25
रामपाल
तस्वीरें: संत रामपाल गिरफ्तार, सतलोक पर जवानों का कब्जा
12 of 25
रामपाल
तस्वीरें: संत रामपाल गिरफ्तार, सतलोक पर जवानों का कब्जा
13 of 25
रामपाल को लेकर पंचकूला में मेडिकल कराने पहुंची पुलिस।
तस्वीरें: संत रामपाल गिरफ्तार, सतलोक पर जवानों का कब्जा
14 of 25
संत रामपाल
तस्वीरें: संत रामपाल गिरफ्तार, सतलोक पर जवानों का कब्जा
15 of 25
संत रामपाल
तस्वीरें: संत रामपाल गिरफ्तार, सतलोक पर जवानों का कब्जा
16 of 25
संत रामपाल
तस्वीरें: संत रामपाल गिरफ्तार, सतलोक पर जवानों का कब्जा
17 of 25
संत रामपाल की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस आज सुबह से सतलोक आश्रम के बाहर है। देखिए आश्रम से लाइव तस्वीरें।
तस्वीरें: संत रामपाल गिरफ्तार, सतलोक पर जवानों का कब्जा
18 of 25
संत रामपाल की गिरफ्तारी को लेकर बीते दिन सतलोक आश्रम के बाहर हुई हिंसा में अब तक 6 लोग मारे जा चुके हैँ। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है।
तस्वीरें: संत रामपाल गिरफ्तार, सतलोक पर जवानों का कब्जा
19 of 25
10 हजार लोगों को आश्रम से निकाला जा चुका है। 5 हजार लोग अभी भी आश्रम में हैं। दूसरी ओर, पुलिस ने रामपाल के बेटे को गिरफ्तार किया है।
तस्वीरें: संत रामपाल गिरफ्तार, सतलोक पर जवानों का कब्जा
20 of 25
हालांकि लोगों को बाहर निकालने जाने का प्रयास जारी है, लेकिन आश्रम के हालात काफी नरकीय हो चुके हैं। कहा जा रहा है कि लोगों को आश्रम में जबरन रखा गया था।
तस्वीरें: संत रामपाल गिरफ्तार, सतलोक पर जवानों का कब्जा
21 of 25
पुलिस ने समर्थकों को जांच पड़ताल कर उन्हें रोडवेज बसों के माध्यम से बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन भेज दिया है।
तस्वीरें: संत रामपाल गिरफ्तार, सतलोक पर जवानों का कब्जा
22 of 25
आज सुबह आश्रम से पांच शव निकाले गए जिन्हें
आदमपुर स्थिति अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है। आश्रम के प्रवक्ता का दावा है कि यह मौतें पुलिस कार्रवाई के दौरान आंसू गैस के गोलों के कारण दम घुटने से हुई हैं।
तस्वीरें: संत रामपाल गिरफ्तार, सतलोक पर जवानों का कब्जा
23 of 25
पुलिस ने संत रामपाल पर हत्या के प्रयास, देशद्रोह सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
तस्वीरें: संत रामपाल गिरफ्तार, सतलोक पर जवानों का कब्जा
24 of 25
पत्रकारों से बातचीत में डीजीपी ने साफ किया कि मामला संगीन हो गया है। अब इस मुद्दे पर रामपाल से कोई बातचीत नहीं होगी।
तस्वीरें: संत रामपाल गिरफ्तार, सतलोक पर जवानों का कब्जा
25 of 25
जब तक रामपाल की गिरफ्तारी नहीं
हो जाती, पुलिस की कार्रवाई तब तक जारी रहेगी। रामपाल को सलाह है कि खुद को पुलिस के हवाले कर दे, वरना
अंजाम भुगतने को तैयार रहे।