बहुचर्चित मेहरम कत्ल केस में पुलिस ने उसके पड़ोस में ही रहने वाले टैक्सी ड्राइवर तेजिंदर सिंह (26) को गिरफ्तार किया है। मेहरम के नानके परिवार से तेजिंदर के बहुत अच्छे संबंध बताए जाते हैं। 28 अक्तूबर को छह वर्षीय मेहरम का मोहाली फेज-9 स्थित नानके घर के पास अपहरण हुआ।
विज्ञापन
मेहरम का 'कातिल' मिलते ही मां को सुकून, तस्वीरें
2 of 14
ठीक दस दिन बाद सात नवंबर को बच्चे का शव सेक्टर-69 में डंपिंग जोन के पास झाड़ियों में मिला था। बुधवार को पटियाला जोन-1 के आईजी परमजीत सिंह गिल ने प्रेस कान्फ्रेंस कर कत्ल के आरोपी को गिरफ्तार करने की जानकारी दी। आईजी के अनुसार तेजिंदर सिंह नशे का आदी है। उसने फिरौती के लिए मेहरम का अपहरण किया था, लेकिन बाद में पकड़े जाने के डर से बच्चे को मारकर झाड़ियों में दबा दिया।
विज्ञापन
मेहरम का 'कातिल' मिलते ही मां को सुकून, तस्वीरें
3 of 14
आईजी के मुताबिक पूछताछ में सामने आया है तेजिंदर सिंह को मेहरम के घर की पूरी स्थिति का पता था। उसे मालूम था कि मेहरम की मां हरिंदर कौर और पिता वरिंदर पाल सिंह में तलाक को लेकर विवाद चल रहा था। उसे तलाक के बाद मोटी रकम मिलने वाली है।
मेहरम का 'कातिल' मिलते ही मां को सुकून, तस्वीरें
4 of 14
ऐसे में उसने बच्चे को अगवा कर फिरौती मांगने की योजना बनाई। इसके लिए शुरू में उसने मेहरम के साथ दोस्ती बनाई। वह उसे पार्क में लेजाकर मोबाइल गेम्स खिलाता था। पुलिस के अनुसार 28 अक्तूबर की शाम मेहरम को चाकलेट देने के बहाने तेजिंदर सिंह अपने साथ स्कूटर पर पहले गुरुद्वारा सिंह शहीदां (सोहना) ले गया।
विज्ञापन
मेहरम का 'कातिल' मिलते ही मां को सुकून, तस्वीरें
5 of 14
इसी बीच मेहरम के घर वालों ने बच्चे के अपहरण की सूचना पुलिस को दे दी, जिसके बारे में उसे पता चल गया। इस पर वह डर गया कि पुलिस उसे पकड़ लेगी। वह बच्चे को लेकर सेक्टर-69 डपिंग जोन के पास गया। वहां बच्चे को मार कर शव झाड़ियों दबा दिया।
विज्ञापन
मेहरम का 'कातिल' मिलते ही मां को सुकून, तस्वीरें
6 of 14
तेजिंदर डर कर मेहरम को लेकर सेक्टर-69 गया और डंपिंग प्वाइंट से कपड़ा उठाकर बच्चे का गला घोट दिया। फिर बच्चे को झाड़ियों में फेंककर भाग गया। उसने शाम 5:54 मिनट के बाद सात बजे तक अपना फोन बंद रखा और कुंभड़ा चला गया। वहां उसे पड़ोसी मंगू की काल आई कि मेहरम तुम्हारे पास तो नहीं है।
विज्ञापन
मेहरम का 'कातिल' मिलते ही मां को सुकून, तस्वीरें
7 of 14
आरोपी नशेड़ी बताया जा रहा है। अक्सर वह अपने साथ जंगल में नशा करने के लिए जाता था। उसने पुलिस को बताया कि उसने मेहरम की हत्या कर शव पर खजूर की झाड़ियां फेंक दी थी। इसी बीच उसके एक साथी ने वहां दुर्गंध आने की सूचना उसे दी। इसके बाद चार नवंबर की देर रात को उसने घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर खड्ढा खोदकर मेहरम का धड़ और सिर दबा दिया।
मेहरम का 'कातिल' मिलते ही मां को सुकून, तस्वीरें
8 of 14
पुलिस के मुताबिक जब आरोपी मेहरम का शव दबाने के लिए चार नवंबर की देर रात घटना स्थल पर आया तो उसने पहले करीब डेढ़ फुट गहरा खड्ढा खोदा। शव को खड्ढे तक पहुंचाने के लिए घसीटा तो पैर से मांस उतर रहा था। शव पूरी तरह गल चुका था। इसी बीच पथरीली जगह पर सिर और जबड़े कई बार टकराए, जिससे जबड़ा टूटकर अलग हो गया। साथ ही गर्दन घूमकर टूट गई।
मेहरम का 'कातिल' मिलते ही मां को सुकून, तस्वीरें
9 of 14
पुलिस के मुताबिक मेहरम का शव जलाया नहीं गया था बल्कि जमीन में दबाने से यह गल गया था। जो हिस्सा बाहर रह गया था वह पूरी तरह से सुरक्षित था। इसके अलावा मेहरम ने जो कपडे़ पहने थे। वह भी पूरी तरह से सुरक्षित थे। डॉक्टरों ने भी इस तरफ इशारा किया था।
मेहरम का 'कातिल' मिलते ही मां को सुकून, तस्वीरें
10 of 14
जब रविवार को मेहरम की मां हरिंदर कौर से पूछताछ की गई थी। उस दौरान पुलिस ने उन लोगों की सूची मांगी थी, जिनके साथ अक्सर मेहरम आता जाता था। साथ ही कई चीजों बारे के पूछताछ की थी। उसी दौरान मां ने पुलिस को बताया था कि तेजिंदर के किसी रिश्तेदार का बच्चा मेहरम का दोस्त है। मेहरम और वह साथ खेलते थे।
मेहरम का 'कातिल' मिलते ही मां को सुकून, तस्वीरें
11 of 14
दिवाली से दो दिन पहले भी तेजिंदर उसे अपने साथ ले गया था। करीब एक घंटे बाद मेहरम मिला था। हरिंदर कौर के इस खुलासे के बाद पुलिस ने उसे उठाया था। पूछताछ में उसके मुंह से निकल गया था कि 28 अक्तूबर को साढे़ छह बजे तक मेहरम उसके साथ था, जिसके बाद पूरी कहानी आई सामने।
मेहरम का 'कातिल' मिलते ही मां को सुकून, तस्वीरें
12 of 14
मेहरम का कातिल तेजिंदर सिंह उर्फ गंजू काफी शातिर था। उस पर परिवार वालों को किसी भी प्रकार का संदेह न हो, इसके लिए उसने उनका दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कातिल मेहरम के अंतिम अरदास से लेकर कैंडल मार्च तक परिवार के साथ रहा। साथ ही हर समय परिवार वालों को भरोसा देता था कि कातिल पकड़ लिए जाएंगे।
मेहरम का 'कातिल' मिलते ही मां को सुकून, तस्वीरें
13 of 14
दूसरी ओर मेहरम की मां ने बताया कि आरोपी तेजिंदर मेहरम का अपहरण करने से पहले पार्क में आकर बैठता था। वह मेहरम की हर गतिविधि पर नजर रखता था। यहां तक की आरोपी मेहरम के घर में आकर घंटों अफसोस भी करता था। पड़ोसियों और परिवार वालों को जब बुधवार को आरोपी का पता चला तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। किसी को भी इस पर विश्वास नहीं हो रहा था।
जब मेहरम के कातिलों को पकड़ने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया था। उस समय आरोपी सबसे आगे मोमबत्ती लेकर चल रहा था। मेहरम के हत्या आरोपी तेजिंदर सिंह को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार दोपहर अदालत में पेश किया। कोई व्यक्ति आरोपी पर हमला न कर दें, इसके चलते पुलिस उसे सीधे कार में लेकर अदालत में पहुंची। अदालत ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।