100 करोड़ रुपये दान करने वाले संत अमरीक देव के अंतिम संस्कार में पूरा शहर उमड़ा। लोगों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी।
विज्ञापन
100 करोड़ दान करने वाले संत के संस्कार में उमड़ा शहर, तस्वीरें
2 of 6
संत अमरीक देव का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
बीती रात करनाल की बेटी कल्पना चावला के चाचा एवं संत अमरीक देव निर्मल धाम वाले का आक्समिक निधन हो गया। उनके निधन पर शहरभर में व उनके अनुयायियों में मातम छा गया। गमगीन माहौल व हजारों भक्तों के बीच में संत अमरीक सिंह का निर्मल धाम में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीएम खट्टर ने भी शोक संदेश भेजा।
विज्ञापन
100 करोड़ दान करने वाले संत के संस्कार में उमड़ा शहर, तस्वीरें
3 of 6
संत अमरीक देव का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
संत अमरीक देव संत निक्का सिंह महाराज के परम भक्त थे। पिछले कुछ दिन से उनकी तबियत खराब चल रही थी। उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया था, लेकिन गुरुवार रात को उन्होंने अंतिम सांस ली। शुक्रवार दोपहर को निर्मल धाम में ही उनका संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर हजारों की संख्या श्रद्धालु मौजूद रहे।
100 करोड़ दान करने वाले संत के संस्कार में उमड़ा शहर, तस्वीरें
4 of 6
संत अमरीक देव का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
संत अमरीक 20 अक्टूबर 1997 को करीब 100 करोड़ रुपये की अपनी संपति त्यागकर निर्मल धाम ट्रस्ट के नाम कर दी थी। इसके बाद से उन्होंने यहीं पर लोगों की सेवा शुरू की और अंतिम सांस तक आमजन की सेवा करते रहे। उनके सानिध्य में निर्मल धाम ट्रस्ट के तीन स्कूल सन्त निक्का सिंह जी के नाम से चल रहे हैं, जिसमें करीब 5000 बच्चे निशुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन
100 करोड़ दान करने वाले संत के संस्कार में उमड़ा शहर, तस्वीरें
5 of 6
संत अमरीक देव का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा निर्मल धाम माडल टाउन में वृद्धाश्रम भी है, जिसमें करीब 200 बुजुर्ग निशुल्क रहते हैं। निर्मल धाम में बाल आश्रम भी है जिसमें करीब 50 बेसहारा बच्चे रहते हैं इन बच्चों का खाना-पीना, शिक्षा तथा सभी दी जाने वाली मूलभूत सुविधाएं निशुल्क हैं। इसके अलावा माडल टाउन में व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र चल रहा है जिसमे करीब 160 जरूरतमंद छात्राएं निशुल्क प्रशिक्षण ले रही हैं।
100 करोड़ दान करने वाले संत के संस्कार में उमड़ा शहर, तस्वीरें
6 of 6
संत अमरीक देव का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
संत अमरीक देव के निधम पर सीएम मनोहर लाल ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि संत ने अपना सारा जीवन दीन-दुखियों की सहायता के लिए समर्पित कर दिया। परमात्मा उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति मिले। उन्होंने कहा कि संत जी एक सामाजिक व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने जरूरतमंद व्यक्तियों और बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा, उनके रहने का प्रबन्ध तथा रोजमर्रा की जरूरतमंद सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हमेशा सार्थक प्रयास किए।