500-1000 के नोट बंद होने के बाद से देश में हाहाकार मचा हुआ है लेकिन भाजपा से जुड़े इस नेता को पहले से पता था कि 2000 का नोट आने वाला है, जानिए कैसे?
विज्ञापन
2 of 10
एडवोकेट संजीव कंबोज द्वारा ट्वीट की गई फोटो
ये शख्स हैं पंजाब भाजपा के लीगल सेल के को-कनवीनर एडवोकेट संजीव कंबोज। अपने ट्विटर एकाउंट से संजीव ने 6 नवंबर को ही बता दिया था कि भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही 2,000 रुपए की करेंसी नोट जारी करने वाली है।
विज्ञापन
3 of 10
एडवोकेट संजीव कंबोज द्वारा ट्वीट की गई फोटो
बता दें कि @kambojOffice यूजर एकाउंट से 6 नवंबर को हुए ट्वीट का ही जिक्र दिल्ली के मुख्मंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कांफ्रेंस में किया था।
4 of 10
एडवोकेट संजीव कंबोज द्वारा ट्वीट की गई फोटो
केजरीवाल ने कंबोज पर आरोप लगाते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री की घोषणा से 2 दिन पहले 2,000 रुपए की गड्डी लेकर फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।
विज्ञापन
5 of 10
पंजाब भाजपा के लीगल सेल के को-कनवीनर एडवोकेट संजीव कंबोज
वहीं इस मामले पर संजीव ने कहा है कि उनके पास यह फोटो वाट्सएप से आई थी, जिसे उन्होने अपने ट्वीटर पर अपलोड की थी।
विज्ञापन
6 of 10
पंजाब भाजपा के लीगल सेल के को-कनवीनर एडवोकेट संजीव कंबोज
संजीव कंबोज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जल्द ही मानहानि का केस अदालत में फाइल करने की बात भी कही है।
विज्ञापन
7 of 10
2000 rupee note
कंबोज ने कहा कि केजरीवाल ने उन पर आधारहीन आरोप लगाए हैं और इस तरह उनकी मानहानि की है इसलिए वह उनके खिलाफ जल्द ही अदालत में केस फाइल करेंगे।
8 of 10
2000 rupee note
गौरतलब है कि संजीव कंबोज ने 6 नवंबर को ट्वीट किया था कि 2000 का नया नोट जल्द ही मार्केट में आने वाला है और तो और साथ में 2000 का नोट दिखाते एक आदमी की फोटो भी डाली थी।
9 of 10
2000 का नोट
- फोटो : SELF
उस फोटो में आदमी का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा था। इस पर केजरीवाल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करंसी बदलने के एलान से 2 दिन पहले इस भाजपा नेता के 2000 के नोट के साथ फोटो ट्वीट करने से यह साफ हो गया है कि भाजपा वालों को पुराने नोट बंद होने और नया 2000 का नोट शुरू होने की जानकारी पहले से थी।
पंजाब भाजपा के लीगल सेल के को-कनवीनर एडवोकेट संजीव कंबोज
ट्विटर एकाउंट के बायो के मुताबिक संजीव भारतीय जनता पार्टी की पंजाब इकाई में विधि एवं कानूनी मामलों में सह-संयोजक हैं। बायो में ही इस बात का जिक्र है कि यह संजीव का आधिकारिक ट्वीटर एकाउंट है।