फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' से सिद्धू को झटका, ताज़ा बयान सिद्धू के हक में नही

Fri, 19 Aug 2016 06:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 4
नवजोत सिद्धू पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ - फोटो : फाइल फोटो
भाजपा से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू के लिए आम आदमी पार्टी का ताज़ा बयान झटका साबित हो सकता है। 
विज्ञापन

2 of 4
नवजोत सिद्धू - फोटो : Amar ujala
15 अगस्त को आम आदमी पार्टी ज्वाईन करने वाले वाले नवजोत सिंह सिद्धू अभी तक 'आप' में शामिल नही हो पाए है। सिद्धू हाल ही में अरविंद केजरीवाल से भी मिले थे, तब से इस बात की चर्चाएं गरम थी कि सिद्धू आम आदमी पार्टी में शामिल तो होना चाहते है लेकिन अपनी कुछ शर्तों के साथ। लेकिन इस बीच पहले से दीवार बने 'आप' के संगरूर से सांसद भगवंत मान और अब इस पर संजय सिंह का ताजा बयान सामने आ चुका है।
विज्ञापन

3 of 4
Bhagwant Mann
भगवंत मान ने साफ कहा था कि शर्तों के आधार पर किसी को पार्टी में शामिल नही किया जाएगा। भगवंत मान के बयान पर मुहर लगाते हुए 'आप' के पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि अगर सिद्धू आप में आते हैं तो वे उनका स्वागत करेंगे लेकिन शर्तों के आधार पर पार्टी में किसी को शामिल करना पार्टी के संविधान में नहीं है। गौरतलब है कि आप के संगरूर से सांसद भगवंत मान ने सिद्धू द्वारा शर्तों के साथ आप में शामिल होने पर कहा था कि पार्टी सिद्धू का स्वागत करती है लेकिन शर्तों से साथ नहीं। भगवंत मान समय-समय पर अपने इस बयान को दोहराते भी रहे है।
विज्ञापन

4 of 4
sidhu
बता दें कि सिद्धू ने जुलाई में बीजेपी का राज्यसभा सदस्यता और पार्टी से इस्तीफा देकर सनसनी फैला दी थी। सिद्धू का कहना था कि उन्हें पंजाब से दूर रखने की कोशिश की गई इसीलिए उन्होंने बीजेपी छोड़ने का फैसला किया। हालांकि सिद्धू ने कभी भी आप में शामिल होने की बात खुलकर नहीं कही, लेकिन मीडिया और राजनीतिक हलकों में उनके आप में शामिल होने की ही चर्चा होती रही है। उनकी पत्नी और पंजाब सरकार में मुख्य संसदीय सचिव नवजोत कौर ने भी इस बात के पर्याप्त संकेत दिए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें