एक किसान के इस होनहार बेटे को सेल्यूट कीजिए। यह कभी टैक्सी चलाता था और आज विदेश में मंत्री के पद पर है। जानिए इनके बारे में सब कुछ।
विज्ञापन
2 of 8
पंजाब के किसान का बेटा अमरजीत सोही कनाडा का मंत्री
पंजाब में संगरूर जिले के गांव बनभौरा के रहने वाले अमरजीत सोही की बात हम कर रहे हैं। अमरजीत कनाडा में एडमंटन मिल वूड्स से सांसद हैं और फेडरल कैबिनेट में इंन्फ्रास्ट्रक्चर एंड कम्यूनिटीज मंत्री हैं। अमरजीत के पिता खेती करते थे। अमरजीत के बड़े भाई जगदेव 1977 में इंजीनियरिंग के बाद एनआरआई लड़की से शादी कर कनाडा चले गए थे।
विज्ञापन
3 of 8
पंजाब के किसान का बेटा अमरजीत सोही कनाडा का मंत्री
अमरजीत ने गांव के सरकारी स्कूल से 10वीं करने के बाद मालेरकोटला के कॉलेज में दाखिला लिया। 1981 में जगदेव ने माता-पिता को अपने पास कनाडा बुला लिया। 19 साल के अमरजीत भी साथ गए। वीरवार को अमरजीत सोही अपने दोस्तों-रिश्तेदारों से मिलने बनभौरा गांव पहुंचे तो यहां पत्रकारों से बातचीत में अपने बारे में बताया।
4 of 8
पंजाब के किसान का बेटा अमरजीत सोही कनाडा का मंत्री
सोही ने बताया कि 1981 तक पंजाब में रहते हुए अमरजीत ह्यूमन राइट ग्रुप में रहकर लोगों की भलाई से जुड़े काम करते थे। वे मशहूर नाटककार गुरशरण सिंह के साथ जुड़े थे। 1988 में अमरजीत पंजाब आए थे। उसी दौरान उन्हें बिहार में ह्यूमन राइट्स के एक प्रोग्राम में आने का निमंत्रण मिला, तो अमरजीत वहां चले गए। तब पंजाब में आतंकवाद चरम पर था।
विज्ञापन
5 of 8
पंजाब के किसान का बेटा अमरजीत सोही कनाडा का मंत्री
सोही ने बताया कि उस कार्यक्रम में छापा मारकर पुलिस ने 27 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें अमरजीत सोही भी थे। टाडा लगाकर उन्हें जेल भेज दिया गया। उस समय हरकेश लुधियाना में कैटल फीड का कारोबार करते थे। अमरजीत की गिरफ्तारी की अगली सुबह पुलिस लुधियाना पहुंच गई और पड़ोसियों से पूछताछ करने लगी। तमाम प्रयासों के साथ-साथ उन्होंने अमरजीत के लिए कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया।
विज्ञापन
6 of 8
पंजाब के किसान का बेटा अमरजीत सोही कनाडा का मंत्री
सोही ने बताया कि मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। करीब एक साल की सुनवाई के बाद 1990 में सुप्रीम कोर्ट ने अमरजीत सोही को रिहा करने का आदेश सुना दिया लेकिन बिहार सरकार उन्हें छोड़ने को तैयार नहीं थी। तब उन्होंने तत्कालीन उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल से संपर्क किया। उनकी फरियाद के बाद देवीलाल ने तुरंत बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को फोन किया। तब जाकर अमरजीत को जेल से छोड़ा गया।
विज्ञापन
7 of 8
पंजाब के किसान का बेटा अमरजीत सोही कनाडा का मंत्री
सोही ने बताया कि बिहार पुलिस ने अमरजीत सोही पर आतंकी होने का आरोप लगाया। उनके संपर्क एलटीटीई से बताए गए और उन्हें एक बैंक डकैती में शामिल बताया गया। पुलिस को छापे के समय अमरजीत के पास से एक कैमरा मिला था लेकिन एफआईआर में पुलिस ने उनसे गन की बरामदगी दिखा दी। कोर्ट में पुलिस कोई आरोप को साबित नहीं कर सकी। पुलिस ने जिस दिन बैंक डकैती होने की बात कही, उस दिन अमरजीत कनाडा में थे।
पंजाब के किसान का बेटा अमरजीत सोही कनाडा का मंत्री
अमरजीत ने कनाडा जाकर बस ड्राइवर की नौकरी की। वे एडमांटन की सड़कों पर सिटी बस चलाने लगे। यह पता नहीं था कि एक दिन इसी शहर से उनकी तकदीर लिखी जाने वाली है। 2007 में सिटी काउंसिल के लिए वे चुनाव लड़े। एडमांटन शहर के सबसे बड़े 27 किमी के रेल प्रोजेक्ट पर उन्होंने काम किया। वे लिबरल पार्टी से जुड़े थे और संसदीय चुनाव में उन्हें एडमांटन से टिकट दिया गया।