बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को मारने की धमकी देने वाले लॉरेंस बिश्नोई का एक नया सच सामने आया है। गैंगस्टर की एक पोस्ट वायरल हो रही है। इस पोस्ट ने पुलिस को हिला कर रख दिया है।
विज्ञापन
2 of 6
lawrence bishnoi
दरअसल, पुलिस सूत्रों के अनुसार भरतपुर की जेल में बंद लॉरेन्स बिश्नोई सांसद चुनाव 2019 लड़ने की तैयारी कर रहा है। चुनाव के संबंध में उसने फेसबुक पर भी पोस्ट डाल कर दोस्तों से सुझाव मांगे हैं। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। 16 जुलाई को फेसबुक पर यह पोस्ट की गई।
विज्ञापन
3 of 6
gangster lawrence bishnoi
पोस्ट में कहा गया है कि वह चुनाव के संबंध में व्हाट्सएप ग्रुप तैयार करा रहा है, जिसमें साथियों की राय पर ही आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। पोस्ट पर अब तक 1000 से अधिक कमेंट आ चुके हैं, जबकि करीब 500 से अधिक लाइक मिले हैं।रेंस बिश्नोई लगातार अपने फेसबुक अकाउंट को अपडेट कर रहा है। अब तक कई पोस्ट सामने आ चुके हैं।
4 of 6
lawrence bishnoi
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को काले हिरण का शिकार करने के मामले के बाद जान से मारने की धमकी दी थी। लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर उसके गिरोह का सदस्य कारोर के आनंद हत्याकांड में शामिल रहा। संपत नेहरा सलमान को मारने के लिए मुंबई पहुंच गया था, मगर सिक्योरिटी अधिक होने के कारण कामयाब नहीं हो सका था।
विज्ञापन
5 of 6
Lawrence Bishnoi
लॉरेन्स द्वारा चुनाव लड़ने की पोस्ट के संबंध में जानकारी मिली है। जानकारी कराई जा रही है कि पोस्ट किसने डाली है। - बीएस संधू, डीजीपी, हरियाणा
अपनी अलग पार्टी बनाने का भी दावा कर रहा लॉरेन्स
फेसबुक पर डाले गए पोस्ट में लॉरेन्स बिश्नोई अपनी अलग पार्टी बनाने का भी दावा कर रहा है। उसका कहना है कि लोगों के सुझाव के माध्यम से ही पार्टी बनाने पर विचार किया जाएगा।