फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए सलमान खान का एक सीक्रेट, ये शख्स उनके बारे में काफी कुछ बता रहा है

Sun, 07 May 2017 09:34 AM IST
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान के निजी फैशन डिजाइनर एशले रिबेलो
सलमान खान के बारे में बहुत कुछ जानते होंगे, लेकिन उनका एक और सीक्रेट भी जान लिजिए। देखिए ये शख्स उनके बारे में काफी कुछ बता रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
ashley rebello
ये हैं सलमान खान के निजी फैशन डिजाइनर एशले रिबेलो। मोहाली स्थित आईनिफ्ड में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए तो उन्होंने सलमान खान को लेकर कई खुलासे किए। रिबेलो कहते हैं कि सलमान खान जितने बड़े स्टार हैं उतने ही जमीन से जुड़े इंसान भी हैं। इंडस्ट्री में ऊंचाइयों को छूने के बाद भी उन्हें किसी तरह का घमंड नहीं हैं। बेवजह लोग उनका गलत आंकलन कर बैठते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
सलमान खान
सलमान से एक बार मैंने इस बारे में जब पूछा तो बोले, कोई तुम्हारे साथ काम करने का सोचेगा नहीं अगर तुममें जरा भी एटीट्यूड होगा। उनकी वही बात मेरे जहन में बसी और साथ में मुझमें रम गई। रिबेलो बताते हैं कि अगर सलमान खान प्योर वूल से बना कुछ भी पहन लें तो बीमार पड़ जाते हैं। प्योर वूल उन्हें सूट नहीं करता। वैसे कपड़ों के मामले में उनकी कोई खास च्वाइस नहीं हैं।

4 of 6
सलमान खान
एशले रिबेलो सलमान के पर्सनल स्टाइलिस्ट व मशहूर डिजाइनर हैं। वे कहते हैं कि जब भी कभी उनकी डिमांड पूछी है तो वह यही कहा- ऐशले, तुम्हें पता है कि क्या अच्छा लगेगा। इसलिए मैं उसके मुताबिक ही उनकी डिजाइनिंग करता हूं। बस, उनसे जुड़ी दो तीन बातें ख्याल में रखनी पड़ती है। जैसे उन्हें सॉफ्ट कपड़े ज्यादा अच्छे लगते हैं। चुभन वाले फेब्रिक से उन्हें इरिटेशन होता है। प्योर वूल से वह बीमार हो जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सलमान खान
एशले रिबेलो ने कहा कि मैंने कुछ डिजाइन किया हो और वो सलमान को पसंद ही न आया हो, ऐसा कभी हुआ ही नहीं। अब तक मैंने सलमान को जो कुछ भी बनाकर दिया, उन्होंने उसे खुशी से पहन लिया। किसी चीज की शिकायत नहीं करते। दस साल हो गए हैं उन्हें स्टाइल करते हुए। उनकी कभी कपड़ों में किसी तरह की फरमाइश नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
salman khan
एशले रिबेलो बताते हैं कि उनकी कोशिश रहती है सलमान की ड्रेस एकदम सिंपल हो और उनकी उम्र के मुताबिक लगे। बिल्कुल वैसे जैसे 20 साल का युवा। फॉर्मल सूट्स और फ्लैप कॉलर वाली पठानी सूट उनकी पहली पसंद हैं, जो एकदम सिंपल प्लेन हो। उनके किसी सूट में अगर गलती से कढ़ाई या फिर कारीगरी वाला डिजाइन हो तो कई बार मसखरे अंदाज में कहते हैं, आपने क्या बना दिया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें