फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल्खा सिंह के न्यौते पर मिलने पहुंची ‘साला खडूस’ की टीम

विज्ञापन
1 of 7
भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह के न्यौते पर राजकुमार हिरानी के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘साला खडूस’ की टीम चंडीगढ़ में आज उनसे मिलने उनके घर पहुंची। तस्वीरें।
विज्ञापन

मिल्खा सिंह के न्यौते पर मिलने पहुंची ‘साला खडूस’ की टीम

2 of 7
गौरतलब है कि मिल्खा सिंह ने ही फिल्म ‘साला खडूस’ की टीम को न्योता भेजा था। कारण, फिल्म ‘साला खडूस’ भी ‘भाग मिल्खा भाग’ की कहानी से प्रेरित है। फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ कोच और उनके शिष्य पर आधारित थी।
विज्ञापन

मिल्खा सिंह के न्यौते पर मिलने पहुंची ‘साला खडूस’ की टीम

3 of 7
फिल्म की कहानी बॉक्सिंग कॉच की भूमिका निभा रहे माधवन के इर्द-गिर्द घूमती है जो बॉक्सर रितिका को उसका लक्ष्य हासिल कराने के लिए प्रेरित करते नजर आएंगे। ये दोनों भी मिल्खा सिंह के घर पर राजकुमार हिरानी के साथ थे।

मिल्खा सिंह के न्यौते पर मिलने पहुंची ‘साला खडूस’ की टीम

4 of 7
आर माधवन फिल्म 'साला खड़ूस' में रफ एंड टफ लुक में नजर आएंगे। मिल्खा सिंह के आमंत्रण से उत्साहित हिरानी ने कहा, “मिल्खा सिंह के न्योते से खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं और उनके साथ लंच करने का मौका मिलने से उत्साहित हूं।”
विज्ञापन

मिल्खा सिंह के न्यौते पर मिलने पहुंची ‘साला खडूस’ की टीम

5 of 7
नेशनल लेवल की बॉक्सर रितिका सिंह इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। मिल्खा सिंह विशेष तौर पर इस बात से खुश हैं कि फिल्मकार हिरानी ने खेल पर आधारित फिल्म बनाई। यह फिल्म सुधा कोंगरा द्वारा निर्देशित और लिखित हैं।
विज्ञापन

मिल्खा सिंह के न्यौते पर मिलने पहुंची ‘साला खडूस’ की टीम

6 of 7
यह फिल्म 29 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म ‘साला खडूस’ को देखकर मिल्खा सिंह की राय है कि इस फिल्म से देश में मुक्केबाजी के खेल को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। मिल्खा सिंह ने फिल्म की पूरी टीम को चंडीगढ़ में अपने घर पर बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल्खा सिंह के न्यौते पर मिलने पहुंची ‘साला खडूस’ की टीम

7 of 7
प्रमोशन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए आर माधवन ने रियल लाइफ बॉक्सर रितिका के साथ काम करने को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया, उन्होंने कहा, 'कई दफा रितिका की बॉक्सिंग की वजह से मुझे चोट लगी, हमने उसे समझाया कि यह रियल नहीं रील लाइफ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें